लाखों की लागत से निर्मित शौचालय बना शोपीस
दो वर्षो से लाखों की लागत से निर्मित शौचालय बना शोपीस ग्रामीणों को नही मिल रही सुविधा मड़ियाहूं।विकासखंड रामनगर के ग्राम सभा औरॉ में लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय इस समय शोपीस बना हुआ है।जबकि भारत सरकार की स्वक्षता मिशन के दौरान हर गांवो में सुलभ शौचालय बनाने की योजना चलाई गई जिसके तहत ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराई गई है परंतु इस योजना के तहत औरा ग्राम में बना यह शौचालय मात्र कागजो पर चल रहा है परंतु ग्रामीणों की इसकी सुविधा नही मिल पा रही है हर समय ताला बंद रहता है जबकि इसकी साफ सफाई के लिए अभी हाल में सफाई कर्मी की नियुक्ति हुई है परंतु विभागीय लापरवाही के चलते ग्रामीणों को इसकी सुविधा नही मिल रही है।जिससे सरकार की योजना पर पानी फेरा जा रहा है।