Posts

Showing posts with the label JAUNPUR

जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

Image
  जौनपुर। मडियाहूं कोतवाली परिसर मे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने ने सभी पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया है कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा थाना का निरीक्षण भी किया गया। भवन के निरीक्षण के दौरान थाना भवन परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। प्रभारी निरीक्षक को साफ-सफाई की और ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैरको के निरीक्षण में यह पाया गया कि पुरानी बैरको की मरम्मत की आवश्यकता है, जिसे सही करा लिया जाय। मालखाने का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मालखाना का रख-रखाव सही है। प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि महत्वपूर्ण माल मुकदमाती को आवश्यकतानुसार नष्ट होने से बचाने के लिए जनपद स्तर के मालखाने में रखवाने की व्यवस्था करवाये साथ ही साथ लावारिस एवं अन्य मालों के सम्बन्ध में सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर त्वरित निस्तारण की कार्यव...

एडीएम, एसडीएम, सीओ सिटी, प्रोविजनल अधिकारी ने स्वाट टीम गठित कर तुड़वाया जज सिंह अन्ना का अनशन।

Image
  जौनपुर। एडीएम जौनपुर, एसडीएम, सीओ सिटी, प्रोविजनल अधिकारी ने स्वाट टीम गठित कर व शीघ्र अति शीघ्र अपहरण मामले को उजागर करने का आश्वासन देकर जज सिंह अन्ना का  तुड़वाया आमरण अनशन आज 5वें दिन तुड़वाया। कई टीवी चैनलों व भारी जनता के बीच जिलाधिकारी के कहने पर आए यह बड़े-बड़े अधिकारी आज दिन भर कचहरी परिसर में अन्ना के पास मौजूद रहे और हलचल का केंद्र बना रहे। घबराई पुलिस, घबराए अधिकारी बार-बार अन्ना के पास आते रहे और स्वाट टीम गठित करके शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश करने का एडीएम ने कहा और कहा कि जनता स्वतंत्र है जनता की अपेक्षाओं पर हम लोग खरे उतरेंगे और हमारी पूरी कोशिश होगी सर्विलांस टीम, एसओजी टीम पूरी काम कर रही है पुलिस काम कर रही है और स्वाट टीम का अब गठन हो गया है और शीघ्र ही हम मामले को हल करेंगे और रविंद्र नाथ पाठक को उनके परिजनों को सौंपेंगे। आज 26 नवंबर को अनशन के पांचवें दिन अन्ना की हालत बहुत ही चिंताजनक और खराब हो गई थी, आज रात में चिकित्सा विभाग जौनपुर की टीम आती और जबरदस्ती फोर्स के साथ अन्ना को उठाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती करती जिस का आदेश चिकित्सा विभाग ने अपर जिल...

छात्रों को यातायात नियमो से कराया अवगत ,यातायात के प्रति किया जागरूक।

Image
  छात्रों को यातायात नियमो से कराया अवगत ,यातायात के प्रति किया जागरूक।   जौनपुर। करंजाकला विकास क्षेत्र के द सनराइज पब्लिक स्कूल भकुरा में शनिवार को पुलिस यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।  जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह का स्वागत द सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह ने माल्यार्पण करके किया। छात्रों को जागरूक करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा ही जीवन की रक्षा है जल्दी से भली देरी ही सही लेकिन हम सबको यातायात के नियमों का पालन करते हुए चलना चाहिए और आप सभी लोगों को यातायात के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए। यातायात के नियम आप सभी के जीवन की रक्षा व सुरक्षा प्रदान करता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर एसपी उपाध्याय ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि हम सबको हेलमेट का इस्तेमाल नियमित रूप से करना चाहिए हे...

संविधान दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी।

Image
जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को दिलाई शपथ जौनपुर।  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली मड़ियाहूं में उपस्थित थाना समाधान दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी। जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर बताया कि 26 नवंबर 1949 को समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें। इसी क्रम में  राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षवर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर एवं विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिल...

गुमशुदा अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पोखरे में पाया गया।

  गुमशुदा अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पोखरे में पाया गया।  मड़ियाहूँ जौनपुर।  स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार की सुबह शव पाये जाने से सनसनी फैल गई। शव पोखरे के बीच औंधे मुंह उतराया हुआ था जिसकी पहचान जिलाजीत जैसवार पुत्र मुन्नीलाल जैसवार 50 वर्ष निवासी ग्राम आशापुर सिरौली थाना रामपुर की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जिलाजीत जैसवार मुंबई में सपरिवार रहकर कपड़े की सिलाई का काम करता था। वह अपनी बहन की बीमारी की सूचना पाकर शनिवार को गोदान एक्सप्रेस से गांव के लिए चला। इस संबंध में गंधौना निवासी जिलाजीत के साले राजकुमार ने बताया कि उन्होंने रविवार को मोबाइल से बताया कि गांव के ही 2 लोग और मिल गए हैं जिनके साथ में आ रहा हूं तुम लोग जमालापुर बाजार मेरा इंतजार करना। शाम तक उक्त बाजार न पहुंचने पर राजकुमार मैं बहुत खोजबीन किया परंतु जिला जीत का पता नहीं चल सका। जिलाजीत की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में भी दिया गया था परंतु पुलिस कोई सुराग नही...

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी, लिए गए नमूने।

Image
  उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी, लिए गए नमूने।  छापेमारी की सूचना होते ही मिष्ठान दुकानदारों में मचा हड़कंप।    रवि कुमार केशरी जौनपुर।  दीपावली के पर्व को लेकर खाद्य पदार्थ में की जा रही मिलावट खोरी को देखते हुए आज शनिवार को उपजिलाधिकारी मडियाहू अर्चना ओझा व खाद सुरक्षा की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नगर के कई मिष्ठान की दुकानों पर छापेमारी करते हुए दूध,पनीर, खोवा व मिठाई के  नमूने भी लिये। इस कार्यवाही को देखकर नगर के अधिकांश दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए।  नगर में धनतेरस के दिन शनिवार की सुबह उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा एवं फूड इंस्पेक्टर आरके पटेल व अमरदेव के साथ नगर में स्थित पिंटू काफी हाउस पर पहुंची वहां पर गुलाब जामुन एवं खोवा का नमुना भरा गया। उसके बाद तहसील के सामने शिव बहार मिष्ठान की दुकान पर टीम पहुंची जहां पर पनीर एवं रंगीन बर्फी की जांच करने का नमूना भरा गया, तथा जलालपुर तिराहे पर स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार पहुंच कर दुकान के अंदर जाकर देखा तो काफी मात्रा में लड्डू बनाई जा रही थी, खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों की टीम ने...

सडक दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत ।

Image
  सडक दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत ।  फाइल फोटो जौनपुर।  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसनी गांव के समीप शुक्रवार को हुई दो बाइक की टक्कर में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर गांव के निवासी रविंद्र सोनकर की 30 वर्षीय पत्नी सोनी सोनकर शुक्रवार को अपने देवर जितेन्द्र के साथ बाइक से दवा लेने मल्हनी बाजार जा रही थी। जैसे ही जितेंद्र बाइक लेकर भैसनी गांव के समीप पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रही एक तेज गति से पल्सर मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी और जितेंद्र बाइक लेकर बीच सड़क पर ही गिर पड़ा इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी सोनी सोनकर को गंभीर चोट आ गई, टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह से एंबुलेंस बुलाकर सोनी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए महिला को वाराणसी रेफर कर दिया और शनिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। स्वजनों ने इसकी जानकारी सरायख्वाजा थाना पर शुक्रवार को ही दे दी थी लेकिन पल्सर बाइक चालक...

यूपी के पूर्व सीएम धरती पुत्र मुलायम सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि।

Image
  यूपी के पूर्व सीएम धरती पुत्र मुलायम सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि। दिलशाद अहमद।  बदलापुर जौनपुर बदलापुर विकासखंड के डड़वा गांव निवासी बंसराज यादव ठिकेदार की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय डड़वा पर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी ग्रामवासियो द्वारा माननीय नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और विषयानुरूप महानात्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। रामस्वारथ यादव द्वारा लोक गायकी के रूप में नेताजी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।आयोजक प्रमोद कुमार यादव ने सभी सम्मानित के प्रति सादर आभार जताया। श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, मंत्री रायसाहब यादव, ब्रजेश यादव, एआरपी सत्यनारायण यादव, विनोद यादव, हरीश यादव श्यामलाल यादव, राम आसरे यादव आदि उपस्थित रहें।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी कृषि की परीक्षा तिथि बदली गयी

Image
  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी कृषि की परीक्षा तिथि बदली गयी ।  जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएससी कृषि की परीक्षा में बदलाव कर दिया गया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अवकाश होने के कारण 29 अक्टूबर को आयोजित होने वाली बीएससी कृषि की परीक्षा अब 10 नवंबर को कराई जाएगी परीक्षा नियंत्रक वी एन सिंह ने बताया कि परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्रों पर उसी पाली में कराया जाएगा परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है तथा संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है संबंधित छात्र छात्राएं परीक्षा से संबंधित जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

बदलापुर विधायक ने व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन किया।

Image
बदलापुर विधायक ने व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन किया। बदलापुर (जौनपुर) दिलशाद अहमद नगर पंचायत स्थित सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर  में विधायक निधि से निर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रबंधक एडवोकेट विनोद कुमार सिंह एंव प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह द्वारा कालेज के मुख्य द्वार पर माननीय विधायक को बुके देकर स्वागत किया गया।महाविद्यालय में नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का  विधायक चन्द्र मिश्रा ने उद्घाटन किया।आयोजित समारोह  के मुख्य अतिथि विधायक  रमेश चंद्र मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथिगण को स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्रम भेंट कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।  अध्यक्षता प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष  शिव शंकर सिंह 'ओम' ने किया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह प्रबंधक सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक  रमेश चंद्र मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर की आन बान और शान है। मैं क्षेत्र के  विकास हेतु एवं शैक्षणिक संस्थानों के उत्थान के...

सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत।

Image
  सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत।  जौनपुर। जौनपुर रायबरेली हाई वे पर सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरूआ मोड़ पर बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।       बताया जाता है कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रघघरिया (राम नगर श्रीपुर)निवासी 25 वर्षीय दिनेश विन्द पुत्र पन्ना लाल पाण्डेय शनिवार को दोपहर साइकिल से सिकरारा की तरफ जा रहा था।जैसे ही वह डमरुआ मोड़ पर पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से  तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई।साइकिल सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया।स्थानीय लोंगो के सहयोग से एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिकरारा थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बदलापुर के तीन गावो मे नही रहेगा अंधेरा।

Image
  बदलापुर के तीन गावो मे नही रहेगा अंधेरा।  बदलापुर (जौनपुर)  दिलशाद अहमद बदलापुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली मेढ़ा बाजार, चंदापुर तथा कुंही गॉव को हाई मास्क सोलर लाइट से जगमगाने की कवायद शुरू हो गयी है। जिला पंचायत सदस्य निशा सिंह के प्रतिनिधि शिव प्रताप उर्फ नाटे सिंह ने शुक्रवार को तीनो चिन्हित स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से भूमि पूजन किया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए नाटे सिंह ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव के समय जनता से किये गए वादों को पूरा करने का प्रयास कर रहा हूँ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कला धनञ्जय सिंह रेड्डी के सार्थक प्रयास का परिणाम है कि पूरी पारदर्शिता के साथ जिला पंचायत का कार्य हो रहा है। कमीशनखोरी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने में वह सफल रही है। जिसकी वजह से जनपद में हर कार्य गुणवत्तापरक हो रहा है। जिला पंचायत के जरिये यूनियन बैंक के पास मेढ़ा बाजार, चंदापुर बाजार तथा कुंही गॉव में लग रही है हाई मास्क सोलर लाइट सस्ती के साथ साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण वाली है। बाजारवासियों व ग्रामीणवासियों को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर ...

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के ब्लॉक और विधानसभा पदाधिकारियों का बैठक हुआ संपन्न।

Image
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के ब्लॉक और विधानसभा पदाधिकारियों का बैठक हुआ संपन्न ।  दिलशाद अहमद बदलापुर (जौनपुर) अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन कर बदलापुर ब्लॉकअध्यक्ष जीतेंद्र उपाध्याय रामपुर, विधानसभा अध्यक्ष संत दुबे रैभानीपुर तथा विधानसभा प्रभारी पुष्पेंद्र दुबे (बंटी दुबे) पट्टी दयाल का मनोनयन कर सभी को प्रमाण पत्र दिया तथा संगठन के बारे में दिशा निर्देश देते हुए सभी नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं है यह एक विचारधारा है यह सभी जातियों को हमेशा जोड़ने का कार्य किया है ब्रह्म सभी जातियों को एक माला में पिरोने का कार्य करता है तथा सभी जातियों का संगम है कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र मणि दुबे ने की इस मौके पर धनंजय तिवारी, श्याम जी महाराज, जगदीश उपाध्याय प्रधान, श्याम मिश्रा ब्लाकध्यक्ष महराजगंज, सुमित उपाध्याय परशुराम सेना ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज,कैप्टन सूर्यमणि शर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला, उमाशंकर दुबे, संजय शुक्ला,उत्तम त्रिपाठी, राकेश तिवारी...

गौ तस्करी मे वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Image
  गौ तस्करी मे वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।  जौनपुर।  अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं ओम नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की  सुबह क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे कि मुखबिर खास सूचना मिलने पर कोतवाली क्षेत्र के बहरैया मोड़ के पास से गौ तस्करी के मामले में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 292/2021 धारा- 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में काफी दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त करीम नट पुत्र बिट्टू निवासी ग्राम नटाल बस्ती कुतुबपुर थाना मडियाहू बताया जाता है। गिरफ्तारी के दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अदद देसी तमंचा व 315 बोर का जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 345/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

पीजी कॉलेज एनएसएस के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान,की साफ सफाई।

Image
  पीजी कॉलेज एनएसएस  के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान,की साफ सफाई।  जौनपुर।  मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के एन एस एस के छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक व खेल कार्यक्रम के अधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान के तहत  मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन से लेकर मड़ियाहूं कस्बा व गलियों में साफ सफाई किया तथा प्रत्येक स्वयंसेवक ने लगभग डेढ़ किलोग्राम  सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया एवं उसका निस्तारण किया। इस अभियान के माध्यम से समाज में यह संदेश दिया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता एवं आसपास साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम सभी भारतवासी मिलकर इस अभियान में सहयोग दें। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनील कुमार मौर्य ने स्वच्छता का संदेश देते हुए बच्चों को बताया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ परिवेश बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

 संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।  जौनपुर।  मड़ियाहूं स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भौरास गांव में सुबह लगभग 10 बजे के आसपास 24 वर्षीय विवाहिता सोनी गौतम पत्नी शिवपूजन गौतम ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना को लेकर परिजनों में हंगामा मच गया परिजन आपस में पूरे दिन तक पंचायत करते रहे मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और सभी को  थाने पर लाया गया और मृतका के पिता दयाशंकर गौतम निवासी ग्राम पितांबरपुर थाना मडियाहू को सूचना दिया गया जिसपर मायके से भी काफी संख्या में लोग आकर थाने पर  हंगामा खड़ा कर दिया। मृतका के पिता दयाशंकर ने बताया कि इसकी शादी 3 वर्ष पूर्व भौरास गांव के निवासी शिवपूजन गौतम के साथ हुई थी इसके पास एक लड़की पैदा हुई है। इस घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध लगता है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। मृतका के पिता मौके पर आए हुए हैं जैसी तहरीर देंगे उस हिसाब से मुकदमा पंजीकृत ...

सचिन हत्याकांड: एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Image
सचिन हत्याकांड: एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।  फाइल फोटो सचिन सिंह मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मड़ियाहूं पुलिस टीम मुंबई पहुंची।  मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेल्हुआपार निवासी सचिन सिंह पुत्र प्रेम बहादुर सिंह की बीते 22 जुलाई की देर शाम को सब्जी लेने मोकलपुर बाजार आए हुए थे की घर वापस जाते समय छतौली गांव के नहर पुलिया के पास बदमाशों ने लाठी डंडा व लोहे की रॉड से बर्बरता पूर्वके पिटाई कर दिया था जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिस के संबंध में मडियाहू कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चार लोगों के खिलाफ पंजीकृत हुआ तभी से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में दिन-रात लगी रही जिसमें आज सोमवार को बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक अभियुक्त योगेश यादव पुत्र राम लाल यादव निवासी ग्राम कुत्तुपुर थाना मडियाहू को प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे व उपनिरीक्षक कश्यप कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ उसके घर पर दबिश डाला वह घर के बाहर बैठा था और पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया तथा विधिक कार्यव...

साप्ताहिक बंदी रही पूरी तरह असफल श्रम विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा सामान्य व्यापारियो तथा प्रतिष्ठित व्यापारियों को लेकर किया गया भेदभाव l

Image
  साप्ताहिक बंदी रही पूरी तरह असफल श्रम विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा सामान्य व्यापारियो  तथा प्रतिष्ठित व्यापारियों को लेकर किया गया भेदभाव l श्रम विभाग के इंस्पेक्टर ने एक खास दुकान पर बैठकर चाय पानी नाश्ता के साथ जमकर ठंडा का लुफ्त उठाया इस कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में भड़का आक्रोश जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय नगर में साप्ताहिक बंदी की घोषणा बृहस्पतिवार को की गई है इस दिन नगर की समस्त प्रतिष्ठाने  बंद रहने का प्रावधान है और श्रम विभाग की उदासीनता के चलते यह बंदी असफल रहती थी कोई भी श्रम विभाग का अधिकारी साप्ताहिक बंदी के दिन विगत वर्षों से मडियाहू नगर में दिखाई नहीं पड़ता था जिससे साप्ताहिक बंदी पूर्ण रूप से फ्लॉप चल रही थी इसकी शिकायत लोगों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से किया तो उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए श्रम विभाग इंस्पेक्टर रीना को मडियाहू की साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपा श्रम विभाग इंस्पेक्टर पिछले सप्ताह मडियाहू नगर में प्रवेश कर लोगों को बंदी की चेतावनी देते हुए आगाह किया कि आने वाले बृहस्पतिवार से नगर की कोई भी ...

भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के अस्थाई आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पैसे के लेन देन का आरोप लगाते हुए किया हड़कंप।

Image
  भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के  अस्थाई आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पैसे के लेन देन का आरोप लगाते हुए किया हड़कंप।  जौनपुर के मड़ियाहूं विधानसभा से बड़ी खबर आ रही है मड़ियाहूँ नगर स्थित वैष्णवी मैरिज हाल में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के अस्थाई आवास पर बसपा पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पैसे का लेन देन तथा अन्य आरोप लगाते हुए हमला बोलकर प्रत्याशी डॉक्टर आर के पटेल से धक्का-मुक्की किया जिसके कारण डॉक्टर आरके पटेल को मामूली चोटें आई हैं और उनकी मोबाइल टूट गया।  सूचना पर मड़ियाहूं एसडीएम अर्चना ओझा क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय, कोतवाल अशेषनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए और बसपा कार्यकर्ताओं के बताए अनुसार जांच भी किया लेकिन आवास पर कुछ भी नहीं मिला।  पुलिस और बीएसपी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई पुलिस के आला अधिकारी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया वही कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया पुलिस ने अपने बचाव में हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया।  संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

तहसील परिसर में अवैध लगभग 40 दुकानों का काटा गया कनेक्शन l

Image
  तहसील परिसर में  अवैध लगभग 40 दुकानों का काटा गया कनेक्शन l जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन से लेकर तहसील परिसर तक लगभग 40 से अधिक दुकानों में गए अवैध कनेक्शन को विद्युत विभाग द्वारा काटते हुए 400000 रुपए का नोटिस जारी किया गया यह कार्यवाही विद्युत विभाग द्वारा किया गया l              अवैध कनेक्शन के मामले में विद्युत विभाग की ओर से नोटिस तहसीलदार कार्यालय के नाम से भेजा गया नोटिस मिलते ही कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हुए हैरान तहसीलदार के नाजिर अवनीश कुमार ने बताया कि चाल 400000 से अधिक का नोटिस विद्युत विभाग की ओर से मिला है उन्होंने बताया कि परिसर में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन स्टांप वेंडरों व दुकानदारों से जुर्माना धनराशि की वसूली की जाएगी संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर