उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी, लिए गए नमूने।
उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी, लिए गए नमूने।
छापेमारी की सूचना होते ही मिष्ठान दुकानदारों में मचा हड़कंप।
रवि कुमार केशरी
जौनपुर।
दीपावली के पर्व को लेकर खाद्य पदार्थ में की जा रही मिलावट खोरी को देखते हुए आज शनिवार को उपजिलाधिकारी मडियाहू अर्चना ओझा व खाद सुरक्षा की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नगर के कई मिष्ठान की दुकानों पर छापेमारी करते हुए दूध,पनीर, खोवा व मिठाई के नमूने भी लिये। इस कार्यवाही को देखकर नगर के अधिकांश दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। नगर में धनतेरस के दिन शनिवार की सुबह उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा एवं फूड इंस्पेक्टर आरके पटेल व अमरदेव के साथ नगर में स्थित पिंटू काफी हाउस पर पहुंची वहां पर गुलाब जामुन एवं खोवा का नमुना भरा गया। उसके बाद तहसील के सामने शिव बहार मिष्ठान की दुकान पर टीम पहुंची जहां पर पनीर एवं रंगीन बर्फी की जांच करने का नमूना भरा गया, तथा जलालपुर तिराहे पर स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार पहुंच कर दुकान के अंदर जाकर देखा तो काफी मात्रा में लड्डू बनाई जा रही थी, खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों की टीम ने मिठाई की जांच की जहां से सैकड़ो लीटर रखे गए दूध के नमूने भी लिए गए। खाद्य सुरक्षा की टीम की छापेमारी की सूचना मिलते ही मिठाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया थोड़ी देर में ही नगर में स्थित लगभग सभी दुकाने धड़ा-धड़ बंद हो गई। जिस पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं ने बताया कि दीपावली पर मिलावटी मिष्ठान की बिक्री बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा । जो भी मिष्ठान से संबंधित पदार्थ मिलावटी पाए जाएगा उस दुकानदार के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Comments
Post a Comment