घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।
घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।
कर्मचारी के सिर में लगा चोट हुआ लहू लुहान।
जौनपुर।
जिले के मडियाहू तहसील में नजारत कार्यालय में दो कर्मचारियों के आपस में टकरा जाने से जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक नजारत अनुसेवक को गंभीर चोटे आई है
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पैसे की लेनदेन को लेकर नजारत कार्यालय में विवाद बढ़ा और मारपीट हो गया। बताते हैं कि तहसील के अधिवक्ता प्रदीप कुमार चौरसिया एक कोर्ट का वेरिफिकेशन कागज डायरेक्ट ले जाने के लिए मांग कर रहे थे आरोप है कि नायब नाजिर राजेंद्र सिंह ने सुविधा शुल्क की मांग किया इसके बाद अनुसेवक विनय सिंह ने सुविधा शुल्क नहीं लेने की बात कही, जिस पर दूसरे अनुसेवक सभाजीत उपाध्याय ने नायब नाजिर राजेंद्र कुमार सिंह की तरफ से विनय सिंह से भीड़ गया। इसके बाद विनय सिंह की इतनी पिटाई कर दिया गया कि उनका सिर रक्त रंजित हो गया। कनिष्ठ सहायक/ नजारत अनुसेवक विनय कुमार सिंह ने नजारत कार्यालय में नजारत अनुसेवक सभाजीत उपाध्याय एवं राजेंद्र प्रसाद सिंह नायक नजीर पर आरोप लगाया कि सभाजीत उपाध्याय पास पड़े डंडे को उठाकर विनय सिंह की जमकर पिटाई कर दी जिससे विनय सिंह की सिर में गंभीर चोटे आई और तेजी से रक्तस्राव होने लगा। घायल अनुसेवक तहसील में घूम- घूम कर अधिकारियों से अवगत कराना चाहा लेकिन कोई भी अधिकारी तहसील में नहीं मिले। इसके बाद घायलावस्था में कोतवाली में पहुंचकर घटना की सूचना दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने में डटी हुई है।
वही विश्वस्थ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की तहसील में अवैध अतिक्रमण करा कर लगभग पचासों ऑनलाइन की दुकान खुलवाकर अवैध वसूली करते हैं कर्मचारी तथा जिनसे महीने का लाखों रुपए बिजली के बिल व दुकान के किराए के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। तथा जो भारी भरकम विद्युत इलेक्ट्रिक मशीन का उपयोग करते हैं जिनमें लगभग दो से तीन किलो वाट बिजली का उपयोग दुकानदार करते हैं, जिसमे सैकड़ो किलोवाट का हर महिने सारे दुकानदार मिलकर करते हैं जिसका किसी प्रकार का कोई बिल विद्युत विभाग को दे नहीं किया जाता है जो अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन कटिया मार कर उपयोग करते हैं। जिससे विद्युत विभाग को लाखो रुपए का विद्युत चूना लगाया जाता है।जब इस संबंध में नायब नाजिर / माल बाबू राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया की हमारा कोई मामला नहीं है दोनों कर्मचारी ही आपस में मारपीट किए हैं। तथा तहसील में जो भी दुकानदार बैठे हैं वह अवैध रूप से बैठे है मैं तो यहां का कर्मचारी हूं। अवैध अतिक्रमण हटवाने का अधिकार यहां पर तैनात अधिकारियों है, मुझे नहीं।



Comments
Post a Comment