Posts

Showing posts from May, 2024

किसी का साथ (ग़ज़ल)

Image
" किसी का साथ (ग़ज़ल)" इशारे से ही सब समझा गया है तमाशा करने वाला छा गया है अभी उम्मीद का दीपक जलाया हवा का तेज झोंका आ गया है करूँ हर बात पर क्यों जी हुज़ूरी हमें इनकार करना आ गया है गिनाता ऐब मेरा ख़ूब है वो किसी का साथ लगता पा गया है अकेलापन बहुत अच्छा है साथी सभी से जी बहुत उकता गया है वंदना अहमदाबाद

मडियाहू नगर पंचायत में बह रही भ्रष्टाचार की गंगा।

Image
मडियाहू नगर पंचायत में बह रही भ्रष्टाचार की गंगा।  कुछ वर्ष पूर्व करोड़ों की लागत से नाले के निर्माण को तोड़कर दोबारा किया जा रहा नए नाले का निर्माण कार्य, कमीशन खोरी के चक्कर में करोड़ों रुपए की सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग। मडियाहू जौनपुर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत मड़ियाहूं स्थित वार्ड सं 7 खैरूद्दीनगंज में नाली निर्माण में मानकों को ताख पर रखकर सरकार के धन को जमकर पलीता लगाया जा रहा है। सरकार ने धन दिया है विकास करने के लिए विकास के नाम पर सरकारी धन का बंदर बाट करना अगर सीखना है तो नगर पंचायत अध्यक्ष ठेकेदार एवं सभासद से कोई सीखे गौरतलब है कि नगर पंचायत मडियाहू में सरकार के धन को पलीता लगाने का नया तरीका अपनाया गया । आपको बता दे की खैरूद्दीनगंज स्टेशन रोड पर कुछ वर्ष पहले ही नाले का निर्माण कराया गया था जो कि वर्तमान में सही व सुचारू रूप से कार्य कर रहा था। जो की लाखों रुपए की लागत से बनवाया गया था, बावजूद उसके विकास कार्य के नाम पर इस नाले पर दोबारा नए नाले के निर्माण कार्य हेतु टेंडर निकाला गया जिसकी आवश्यकता ही नहीं थी जिसमें लाखों रुपए की सरकारी धन का दुरुपयोग व बंदर...

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

Image
प्रधान को पुलिस ने लिया हिरासत में,फिर दो घंटे बाद छोड़ा, मड़ियाहूं कोतवाली में समर्थकों की जमकर नारेबाजी। कोतवाली के सामने वर्तमान प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ जमकर कि नारेबाजी । जौनपुर। जिले के मड़ियाहू कतवाली क्षेत्र के ब्रह्मदेवा गांव के ग्राम प्रधान सुधीर सिंह विद्रोही को शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के लगभग मड़ियाहूं पुलिस ने क्षेत्र के ठाकुर मातिवर सिंह पीजी कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।इसकी जानकारी प्रधान ने फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से लोगो को दी जिसकी जानकारी होने पर सैकड़ो की संख्या में प्रधान समर्थक कोतवाली पहुच कर प्रधान सुधीर सिंह विद्रोही जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।और गिरफ्तारी के विरुद्ध हंगामा खड़ा कर दिया।  मौके पर मौजूद कोतवाल विनोद कुमार मिश्र ने सभी को अपने कार्यालय में बैठाकर शांति पूर्वक वार्तालाप किया और उच्चाधिकारियो से बात कर मुचलका पर छोड़ दिया।इसपर पत्र प्रतिनिधियो से वार्तालाप करते हुए प्रधान ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि सांसद बीपी सरोज ने उनके ऊपर फर्जी आईटी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है जो कि पूर्ण रूप से गलत है उन्होंने जो कहा है । हमने वही वीडियो सोशलमीडिया पर...

बीएचयू शोध प्रवेश परीक्षा में पायी सफलता:प्रियम मिश्रा

Image
बीएचयू शोध प्रवेश परीक्षा में पायी सफलता:प्रियम मिश्रा  सर्वविद्या की राजधानी कही जानें वाली काशी के "काशी हिन्दू विश्वविद्यालय"  की पी-एच०डी० प्रवेश परीक्षा सत्र 2023-24 में आज़मगढ़ जिले की रहने वाली प्रियम मिश्रा ने हिंदी विषय में  ईडब्ल्यूएस में  13 वीं रैंक से उत्तीर्ण किया ।  प्रियम मिश्रा की शैक्षणिक पृष्ठभूमि देखें तो किसान बालिका इंटर कॉलेज,  रानीपुर आजमगढ़ से हाईस्कूल परीक्षा में 90.83%,  इण्टरमीडिएट  88.4% ,  श्री शिवा पी०जी० काॅलेज तेरही, कप्तानगंज आजमगढ़ से  स्नातक 69.72% , परास्नातक (हिन्दी) 72.40% , बी०एड० 73% , सीटेट  एवं  हिन्दी विषय में नेट/जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण हैं। शोध में प्रवेश हेतु यह परीक्षा वर्ष में एक बार रेट व रेट एक्सएम्प्टेड कैटेगरी से आयोजित की जाती है ,जिसमें देश के लगभग सभी प्रान्तों से विद्यार्थी प्रतिभाग करते  हैं । अपनी इस सफलता का श्रेय माता- मंजू मिश्रा एवं पिता- रमाकांत मिश्र सहित परिवारिक सदस्यों , गुरुजनों एवं टेलीग्राम के सहपाठियों को दिया। गौरतलब हो कि एक महीने पूर्व ही लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ की शोध प्रवेश परीक्षा में प्रियम मिश्रा न...

चुनाव के मध्यनजर बंद रहेगी जिले की समस्त शराब ताड़ी भांग की दुकानें

Image
चुनाव के मध्यनजर बंद रहेगी जिले की समस्त शराब ताड़ी भांग की दुकानें जौनपुर । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर में मतदान 25 मई 2024 को होना है। अतः मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व अर्थात 23 मई 2024 को सांय 6.00 बजे से 25 मई 2024 को सांय 6.00 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक जनपद जौनपुर की समस्त थोक व फुटकर देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाप, भांग, बार तथा ताड़ी अनुज्ञापन पूर्णतया बन्द रहेगी। वाराणसी, गाजीपुर, लोक सभा क्षेत्र में मतदान 01 जून 2024 को होगा। अतः मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व अर्थात 30 मई 2024 को सांय 6.00 बजे से 01 जून 2024 को सांय 6.00 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक जनपद वाराणसी, गाजीपुर, लोक सभा क्षेत्र की सीमा से 08 कि०मी० की परिधि में स्थित जनपद जौनपुर की समस्त फुटकर देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाप, भांग, बार तथा ताड़ी अनुज्ञापन पूर्णतया बन्द रहेगी।           मतगणना 04 जून 2024 को होगी। अतः 04 जून 2024 को मतगणना समाप्ति तक जनपद जौनपुर की आबकारी की समस्त थोक व फुटकर देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाप, भा...

पट्टे की जमीन को लेकर हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार।

Image
पट्टे की जमीन को लेकर हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार। जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह हुए दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पीड़िता ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसमें बरसठी पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पलटूपुर गांव में ग्राम समाज की पट्टे की जमीन को लेकर मृतक दशरथ यादव उर्फ मुन्ना व केशनाथ यादव में विवाद चल रहा था। जिसका फैसला न्यायलय ने दशरथ यादव के पक्ष में सुनाया था। राजस्व टीम ने आकर दशरथ यादव को उस जमीन पर कब्जा भी दिल दिया। जो केशनाथ यादव को खटक रहा था जिस पर केशनाथ यादव ने अपनी दबंगई दिखाते हुए उस मडहे को बुधवार की शाम उठा कर फेंक दिया। दशरथ उस जमीन पर दीवार बनाने के लिए ईंट गिरवा चुके थे । वह जमीन दशरथ के घर से थोड़ी दूर थी जो की केशनाथ का घर बिलकुल पास में है जब मडहें को फेंक जाने की सूचना मृतक दशरथ यादव और उनके परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे जहां पहले से ही घात लगाए बैठे कैशनाथ यादव और उनके परिवार सहित कुछ मनबढ़ लाठी डंडे से लैश थे वह दशरथ और उनके सगे भाई सुभाष यादव और परिवार के सदस्...

जौनपुर में ट्रक की चपेट में आने से दूधिया की दर्दनाक मौत।

Image
जौनपुर में ट्रक की चपेट में आने से दूधिया की दर्दनाक मौत। जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर नहर पुलिया के पास मड़ियाहूं जौनपुर मुख्य मार्ग पर सुबह 6 बजे साइकिल से दूध बेचने मड़ियाहूं की तरफ आ रहे 62 वर्षीय दूधिया ईश्वरदेव यादव निवासी ग्राम देवापार अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए । जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सूचना पर कोतवाल विनोद कुमार मिश्र मय पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही करने में लगे हुए है।

जौनपुर में कार की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत।

Image
जौनपुर में कार की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत। जौनपुर। जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को फोरलेन पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना बक्शा क्षेत्र के ग्राम सुजियामउ निवासी अनिल कुमार (32) रोज की भांति साइकिल से उसरा बाजार में ढलाई के लिए जा रहा था। वह जैसे ही फोरलेन पर मिरशादपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आधार कार्ड से उसकी पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। अनिल के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अनिल के पिता शोभनाथ, पत्नी माधुरी, भाई सुनील का रो-रो कर बुरा हाल है। अनिल का बेटा आदर्श कक्षा दो का छात्र है। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जमीनी विवाद में दो की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

Image
जमीनी विवाद में दो की लाठी डंडे से पीटकर हत्या पुलिस अधीक्षक जौनपुर घटना स्थल पर पहुचकर ली जानकारी जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव में गुरुवार को पट्टे की जमीन को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की लाठी डंडे व ईंट पत्थर से मारकर करीब आधा दर्जन को मरणासन्न कर दिए। सूचना पर पहुँची पुलिस इलाज के लिए सीएचसी ले गयी जहाँ से दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ पर दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही एसपी डॉ अजय पाल शर्मा मौके पर पहुँच जानकारी ली। बताया जाता है कि दशरथ यादव उर्फ मुन्ना व केशनाथ दीनानाथ यादव के बीच पट्टे की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दशरथ यादव के नाम से गांव के बाहर वर्ष 2012 में जमीन का पट्टा हुआ था।जिस पर केशनाथ दीनानाथ आदि कब्जा नही लेने दे रहे थे। दशरथ यादव पट्टे की जमीन पर कब्जा पाने के लिए हाईकोर्ट चले गए जहां से तहसील प्रशासन को जमीन कब्जा दिलाने का आदेश दिया।एक सप्ताह पूर्व तहसील प्रशासन पहुँच कर दशरथ को पट्टे की जमीन पर कब्जा करा दिया था, दशरथ उस जमीन पर मड़हा आदि रख लिए और उसे बनाने के लिये ईंट आदि गिराये थे। बताया...

बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है : दया शंकर मिश्रा दयालु

Image
बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है : दया शंकर मिश्रा दयालु जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी की तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के महाराणा व्यायामशाला मे बूथ सम्मेलन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खाद्य सुरक्षा एव औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अथवा बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है, वह कल का प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री है। इस चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता खुद को किसी का गुलाम ना समझे वह अपने आप को न...

रिश्वत लेते रंगेहाथ चौकी प्रभारी सहयोगी सिपाही के साथ गिरफ्तार।

Image
रिश्वत लेते रंगेहाथ चौकी प्रभारी सहयोगी सिपाही के साथ गिरफ्तार। जमीनी विवाद मामले में पीड़ित से मांगे थे बीस हजार रुपये।  जौनपुर एंटी करप्शन टीम ने बीस हजार रुपये रिश्वत लेते समय धनियांमऊ चौकी प्रभारी और आरक्षी सिपाही को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।बताते चले कि बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू गाँव निवासी पीड़ित ‌जयशंकर पुत्र स्वर्गी गंगा प्रसाद द्वारा थाना एंटी करप्शन वाराणसी में शिकायती पत्र दिया था,कि वह अपनी भूमिधरी जमीन में मकान बनवा रहे थे उनके पड़ोसी बिरेन्दर मकान निर्माण कार्य को रोक दिए। शिकायतकर्ता द्वारा राजस्व विभाग में अपील कर भूमि की पैमाइश करवाने की मांग किया। जहां उच्च अधिकारी के आदेश के अनुपालना में बदलापुर तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा राजस्व विभाग टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पैमाइश करवाई गई।  फिर शिकायत कर्ता जयशंकर यादव द्वारा अपने मकान काठ निर्माण कार्य शुरू करवाए वही विपक्षी द्वारा निर्माण कार्य को जबरन रोका जा रहा था। पीडि़त  न्याय के लिए धनियामऊ चौकी प्रभारी के पास गया तो उन्होंने मौके पर जाने और निर्माण कार्य कराने के लिए 20 हजार रूपये की मांग किए।पीड़ित द्वारा जिस...