दीवानी बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता प्रकरण को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे
दीवानी बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता प्रकरण को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे l मड़ियाहूं।स्थानीय नगर के गंज मोहल्ला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता दीवानी न्यायालय गोपाल चंद्र केशरी के पुस्तैनी व उनके हिस्से की जमीन पर दबंगो द्वारा जबर जस्ती अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसको अधिवक्ता ने रोका तो दबंग पंकज केशरी व चंदन केशरी ने लोहे के रॉड से हमला बोल दिया जिससे अधिवक्ता गोपाल चंद केशरी बुरी तरह से घायल हो गए इसकी सूचना मिलते ही अधिवक्ता के पुत्र रवि कुमार केशरी बीच बचाव करने पहुचे तो उन्हें भी मार पिट कर घायल कर दिया गया जबकि उस जमीन पर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है व मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा स्थगन आदेश भी पारित किया गया है तथा नगर पंचायत मडियाहू द्वारा नक्शा भी नहीं स्वीकृत किया गया है फिर भी दबंगई के बल बुते इस तरह की घटिया हरकत की जा रही है।जब पीड़ित इसकी शिकायत थाना कोतवाली में किया तो उल्टे घायल वरिष्ठ अधिवक्ता 61 वर्षीय बुजुर्ग अधिवक्ता व उनके पुत्र रवि कुमार केशरी को थाने में बैठा दिया गया हद तो तब हो गई जब पुलिस दबंगो का साथ देते हुए उनका मेडिकल कराया और घायल गोपाल चंद केशरी का को...