Posts

Showing posts from March, 2025

जौनपुर के दो तहसीलदार समेत शासन ने 64 तहसीलदारों का किया स्थानांतरण।

Image
जौनपुर के दो तहसीलदार समेत शासन ने 64 तहसीलदारों का किया स्थानांतरण। जौनपुर जिले के मडियाहूं से तहसीलदार नितिनकुमार सिंह को बलिया, जौनपुर से बलवंतकुमार उपाध्याय को कासगंज भेजा गया। राजस्व परिषद ने राज्य के 64 तहसीलदारों का किया स्थानांतरण। P

योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल विधायक ने गिनाई उपलब्धिया।

Image
योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल विधायक ने गिनाई उपलब्धिया। जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा सुरक्षा सुशासन की नीति के तहत गुरुवार को मडियाहूं ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक मडियाहू डॉक्टर आरके पटेल ने सरकार की 8 साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दृढ़ संकल्प, पारदर्शी प्रशासन के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश से गुंडे माफियाओं को खत्म कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। कहा कि पहले प्रदेश में व्यापारी व बेटियां सुरक्षित नहीं थे, लेकिन अब उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी है। बताया कि पिछले 8 वर्ष में जौनपुर में ग्रामीण क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पाइपलाइन से गैस देने की शुरुआत करने जा रही है। इसमें 450 करोड़ का निवेश केराकत विधानसभा से इसकी शुरुआत की गई है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, डेढ़ हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण, दो नए आईटीआई कॉलेज का निर्माण, 598 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना, पाली में स्टेडियम का निर्माण सहित अनेक योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। ...

पत्रकार की हत्या को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया

Image
पत्रकार की हत्या को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया जौनपुर, मड़ियाहूँ उत्तर प्रदेश:  प्रदेश के सीतापुर जनपद में एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की निर्मम हत्या को लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के विरोध में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष तामीर हसन शीबू और जिला प्रभारी शशिकांत मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों पत्रकारों ने मड़ियाहूँ अपर जिला अधिकारी (एडीएम) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हत्या के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं की गईं, तो परिषद राष्ट्रीय स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग पत्रकारों ने इस अवसर पर सरकार...

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं छात्रावास का विधायक आर के पटेल ने किया विधि विधान से भूमि पूजन

Image
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं छात्रावास का विधायक आर के पटेल ने किया विधि विधान से भूमि पूजन। जौनपुर। आज विकासखंड रामनगर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं छात्रावास के लिए भूमि पूजन विधानसभा मडियाहू के विधायक डॉ आर के पटेल के द्वारा कसियाव (जलालुद्दीनपुर)में किया गया। उक्त अवसर पर विधायक मडियाहू के द्वारा बताया गया कि इस विद्यालय से क्षेत्र के सभी बालिकाओं को कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा निशुल्क दी जाएगी एवं निशुल्क आवासीय व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल व माता बदल तिवारी ने किया कार्यक्रम संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुबास गुप्ता,  लाल बहादुर पटेल जिलाध्यक्ष अपना दल एस, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष डॉ अजय सिंह,डॉ अरुण सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ रामनगर, कार्यदायी संस्था से अरुण राय, जगदीश सिंह,आशीष सिंह मुन्ना प्रधान, ठेकेदार संजय सिंह, सुनीता वर्मा ,कमलेश पाल, मुकेश सिंह प्रधान,सभाजीत यादव, संतोष गौड़, सियाराम वेनवंसी, कृपाशंकर पांडे, सर्वेश पांडे, संदीप गौतम,सभाजीत ...