Posts

Showing posts from April, 2024

अवाम की बातें (ग़ज़ल)

Image
' अवाम की बातें (ग़ज़ल) हक़ हुकूमत 'अवाम की बातें जैसे दक्षिण से वाम की बातें त्याग जीवन में ही नहीं मिलता ढ़ोग में ख़ूब राम की बातें रोज़ी-रोटी को भूलिए फिर से कीजिए अब तो धाम की बाते आप व्यवहार में भी व्यापारी  करने लगते हो दाम की बातें बात अच्छी तो है तरक़्क़ी की बात का क्या है नाम की बातें 'वंदना' की ग़ज़ल को पढ़िए पर याद रखिएगा काम की बातें वंदना अहमदाबाद

विधायक प्रतिनिधि के नाम पर दलाली कर रहे दलालो पर लगा विराम।

Image
विधायक प्रतिनिधि के नाम पर दलाली कर रहे दलालो पर लगा विराम। विधायक ने मामले को लिया संज्ञान,सोशल मीडिया पर की घोषणा जौनपुर। मड़ियाहूं विधायक डॉक्टर आरके पटेल  का प्रतिनिधित्व का तकमा पहनकर शासन प्रशासन में अपनी धौस बनाकर लोगो से धन उगाही का काम रहे मड़ियाहूं कस्बा निवासी पंकज केशरी का काला चिट्ठा विधायक ने स्वयं खोलते हुए मामले को संज्ञान में लेकर इसकी घोषणा सोशलमीडिया पर करते हुए कहा है की मेरा कोई प्रतिनिधि नही है और नही मैने कोई नियुक्ति किया है। यदि मेरे प्रतिनिधित्व के नाम पर कोई भी व्यकि शासन प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश करता है या जनता से कोई धन उगाही करता है तो ऐसे व्यक्ति से सावधान रहते हुए तत्काल इसकी जानकारी मुझे मेरे मोबाइल पर दे।  विधायक को इसकी शिकायत विगत कई महीनों से लोगो ने किया था परंतु यह राज दबा रहा लेकिन पाप का घड़ा जब भर जाता है तो उसकी करनी स्वयं उजागिर हो जाती है। घटना वीते 24 अप्रैल की है कि भाजपा नेता स्कन्द पटेल ने अपनी दादी की पुण्य तिथि पर बृद्ध आश्रम सैयदअलीपुर जौनपुर में एक कार्यक्रम फल वितरण व सेवा भाव करने के रूप में किया था जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध...

अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।

Image
अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार के प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क के किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुच कर लोगो से जानकारी किया तो पता चला कि यह अज्ञात व्यक्ति विगत हप्ते पूर्व से इसी क्षेत्र में घूम घूम कर भीख मांग कर खाता पिता था।  परंतु इसकी अचानक मौत हो गई पुलिस ने बाजारवासियों के सहयोग से शिनाख्त करने की कोशिश की परंतु पहचान नही हो सकी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजकर अग्रिम कार्यवाही करने में जुटी रही।

ट्रेन के सामने कूद कर युवक ने किया आत्महत्या, मृत युवक का नहीं हो सका शिनाख्य।

Image
ट्रेन के सामने कूद कर युवक ने किया आत्महत्या, मृत युवक का नहीं हो सका शिनाख्य। सूचना पर पहुंची मडियाहू पुलिस कर रही है शिनाख्य की कोशिश। जौनपुर । जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र स्थित महमदपुर गांव में जंघई रेलवे ट्रैक पर जा रही जौनपुर रायबरेली पैसेंजर के सामने अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन के सामने कूदकर की जीवन लीला को कर ली समाप्त। मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित शिवाला मंदिर के बगल में जौनपुर जंघई रेलवे ट्रैक पर जौनपुर से जा रही जौनपुर रायबरेली पैसेंजर के सामने अज्ञात युवक ने खुद कर आत्महत्या कर ली। रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने युवक के शव को पटरी से किनारे कर, ट्रेन को आगे जंघई की तरफ रवाना किया गया। अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त करने का प्रयास किया गया लेकिन मृतक की पहचान किसी से प्राप्त नहीं हो पाई। जिस कारण शिनाख्य नहीं हो सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मडियाहूं विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पा रही। वहीं शव को क...

अवैध पोल्ट्री फॉर्म को उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने किया सीज ।

Image
पोल्ट्री फॉर्म को एसडीएम समेत आदि अधिकारियों ने किया सीज अवैध पोर्ट्री फार्म चलाने वालों में मचा हड़कंप। जौनपुर । जिले के नेवढ़िया थाना अन्तर्गत नयेपुर हथेरा गांव क्षेत्र में उपजिलाधिकारी मडियाहू कुणाल गौरव ने अवैध पोर्ट्री फार्म को किया सीज। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि उक्त गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र स्वर्गीय श्रीपति के द्वारा पोल्ट्री फार्म खोलकर व्यवसाय किया जा रहा था।जिसका ग्रामीणों ने मड़ियाहूं एसडीएम,जौनपुर जिलाधिकारी एवं पशुपालन विभाग समेत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखित शिकायतपत्र कई बार दिया गया। की साहब गांव में पोल्ट्री फार्म संचालित किया जा रहा है। जिससे गांव में प्रदूषण व महामारी फैल रही है।प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे छोटे-छोटे बच्चे एवं गांव के लोगों को इंफेक्शन होने व सांस लेनी की समस्या से परेसान हो रहे हैं कई बार विभाग के अधिकारी पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करने आते थे।और खानापूर्ति कर चले जाते थे।और आख्या लगा देते थे। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा पोल्ट्री फॉर्म को बन्द नहीं कराया जा सका।जिसके बाद रोहित कुमार ने 9 अक्टूबर 2021 को माननीय उच्च न्यायालय ...

एंटी करप्शन की टीम ने अकाउंटेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Image
एंटी करप्शन की टीम ने अकाउंटेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जौनपुर। नगर पालिका परिषद जनपद मुख्यालय पर आज शुक्रवार को फिर भ्रष्टाचार और घुसखोरी के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने छापामारी किया और एकाउंटेंट टीएन सिंह सहित उसके सहयोगी बाबू शनी बाल्मीकि को एक लाख 65 हजार रुपए का घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। एकाउंटेंट की गिरफ्तारी के बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय में हड़कंप मचा, ठेकेदार के भुगतान के लिए एकाउंटेंट टीएन सिंह ने रमेश ठेकेदार से घूस मांगा था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम वाराणसी से किया, टीम आज जौनपुर आयी और पूरी योजना तैयार कर घूस की राशि 1 लाख 65 हजार रुपए एकाउंटेंट टीएन सिंह की दिलवाया घुस लेते ही छापा मारकर रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और एकाउंटेंट को लेकर सीधे कोतवाली गयी वहां पर विधिक कार्यवाई करते हुए घूसखोर टीएन सिंह को लेकर वाराणसी ले जाने की तैयारी में जुटी गई है। टीएन सिंह ने घूस की राशि शनी से गिनवा रहा था, इसलिए वह भी टीम के हत्थे चढ़ा अब सलाखो के पीछे जाएगा। एंटी करप्शन टीम के छापामारी के दौरान नगर पालिका परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया। क्या कहते हैं ...

मोदी और योगी सरकार में देश के जीवन स्तर में सुधार आया है: गिरीश चंद्र यादव

Image
मोदी और योगी सरकार में देश के जीवन स्तर में सुधार आया है: गिरीश चंद्र यादव प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है : पुष्पराज सिंह देश में इंडी गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है: सुरेंद्र सिंह जौनपुर 02 अप्रैल 2024:  प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने मंगलवार को जौनपुर स्थित एक तंदूरीवाला होटल मे आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि, पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लहर है, यूपी में एकतरफ़ा लहर है। प्रथम चरण का नामांकन ख़त्म हो चुका है, दूसरे चरण का नामांकन चल रहा है, पूरे प्रदेश में माहौल भगवामय, भाजपामय और मोदीमय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण के कार्यों के कारण मोदी के प्रति जनता के मन में विश्वसनीयता घर कर गई है। गरीब के जीवन स्तर में सुधार आया है वे ग़रीबी से निकल रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में इस बार 400 पार का आँकड़ा बीजेपी अवश्य पार करेगी क्योंकि अबकी बार जनता फिर से मोदी जी को चुनने का मन बना चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि इंडी गठबंधन गुमराह कर रहा है। रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाई-चारे का ड...

कई बार शिकायत व गाजीपुर के हादसे के बाद भी शिक्षा विभाग से लेकर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों कुंभकर्णी निद्रा में लीन।

Image
जान जोखिम में डालकर हाईटेंशन लाइन के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे , कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। कई बार शिकायत व गाजीपुर के हादसे के बाद भी शिक्षा विभाग से लेकर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों कुंभकर्णी निद्रा में लीन।  जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील क्षेत्र के चोरारी प्राथमिक विद्यालय के परिसर में 11000 का हाई टेंशन जर्जर तार जाने से किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा क्या गाजीपुर के हादसे के बाद नहीं जागा जौनपुर का बिजली विभाग। जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील क्षेत्र के चोरारी प्राथमिक विद्यालय के परिसर में से 11000 का हाई टेंशन जजर तार जाने से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, बिजली विभाग से लेकर जिम्मेदार अधिकारी से कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवायी न होने से परेशान है विद्यालय के शिक्षक और छात्र। क्या कहते हैं प्राइमरी  विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह जर्जर पोल पिछले 11 सालों से लगातार विद्यालय के परिसर में से जा रहा है और कई बार शिकायत भी किया गया लेकिन शिक्षा विभाग से लेकर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है विद्यालय के परिसर से जर्जर 11000 का हाई टेंशन तार...

घटतौली की समस्या खत्म करने के लिए कोटेदारों को बांटा गया ई-पास मशीन व इलेक्ट्रॉनिक कांटा।

Image
घटतौली की समस्या खत्म करने के लिए कोटेदारों को बांटा गया ई-पास मशीन व इलेक्ट्रॉनिक कांटा। जौनपुर। जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील क्षेत्र के आपूर्ति निरीक्षक राकेश यादव के देखरेख में तहसील क्षेत्र के समस्त कोटेदारों को ई-पास मशीन व इलेक्ट्रॉनिक कांटा वितरण किया गया।  इस संबंध में कोटेदारों को प्रशिक्षित करने आए प्रशिक्षण करता राहुल वर्मा द्वारा ने बताया कि ई पास मशीन व इलेक्ट्रॉनिक कांटा को वितरण करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि घाटोली की समस्या व शिकायत का पूर्ण रूप से खत्म करना है जिससे लाभार्थियों को घटतौली समस्या अब नहीं रहेगी ,लाभार्थी जब तक ऐप्स मशीन पर अंगूठा लगाने के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर लाभार्थी का देय यूनिट राशन पूर्ण रूप से मिलने के उपरांत ही कोटेदार के यहां से उठान माना जाएगा अन्यथा की अवस्था में उठान रद्द माना जाएगा।  तहसील परिसर स्थित मीटिंग हॉल में प्रतिदिन तीन शिप्ट में 50-50 कोटेदारों को प्रशिक्षित किया जायेगा तथा उनका लक्ष्य है कि प्रतिदिन 150 कोटेदारों को प्रशिक्षित किया जा सके जिसे जल्द से जल्द कोटेदार भी सरकार की मंशा के अनुरूप दिए जाने वाले मशीन को लेकर सरकार ...