अवैध पोल्ट्री फॉर्म को उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने किया सीज ।

पोल्ट्री फॉर्म को एसडीएम समेत आदि अधिकारियों ने किया सीज अवैध पोर्ट्री फार्म चलाने वालों में मचा हड़कंप।


जौनपुर ।


जिले के नेवढ़िया थाना अन्तर्गत नयेपुर हथेरा गांव क्षेत्र में उपजिलाधिकारी मडियाहू कुणाल गौरव ने अवैध पोर्ट्री फार्म को किया सीज।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि उक्त गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र स्वर्गीय श्रीपति के द्वारा पोल्ट्री फार्म खोलकर व्यवसाय किया जा रहा था।जिसका ग्रामीणों ने मड़ियाहूं एसडीएम,जौनपुर जिलाधिकारी एवं पशुपालन विभाग समेत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखित शिकायतपत्र कई बार दिया गया। की साहब गांव में पोल्ट्री फार्म संचालित किया जा रहा है।


जिससे गांव में प्रदूषण व महामारी फैल रही है।प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे छोटे-छोटे बच्चे एवं गांव के लोगों को इंफेक्शन होने व सांस लेनी की समस्या से परेसान हो रहे हैं कई बार विभाग के अधिकारी पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करने आते थे।और खानापूर्ति कर चले जाते थे।और आख्या लगा देते थे। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा पोल्ट्री फॉर्म को बन्द नहीं कराया जा सका।जिसके बाद रोहित कुमार ने 9 अक्टूबर 2021 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक जनहित याचिका दाखिल किया।जिसपे इसू नोटिस का आदेश पारित हुआ।


आदेश पारित होने के उपरांत उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं के द्वारा टीम गठित कर मौके पर नायब तहसीलदार संतोष सिंह समेत आदि अधिकारीगण को भेज कर मुर्गी पालन को बंद करा दिया गया। लेकिन कुछ दिनों बाद उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं का स्थानांतरण होने के बाद पोल्ट्री फार्म मालिक द्वारा मुर्गी पालन 7 अक्टूबर 2023 से पुनः चालू कर दिया गया।जिसके बाद ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायतपत्र देकर अवगत कराया गया।जिसके बाद 9 अप्रैल सन् 2024 को उच्च न्यायालय इलाहाबाद सुनवाई के लिए तारीख लगा हुआ था।आनन-फानन में 8 अप्रैल को नयेपुर हथेरा गांव में पोल्ट्री फॉर्म का निरीक्षण करने मड़ियाहूं एसडीएम कुणाल गौरव नेवढ़िया थाना की पुलिस बल समेत आदि अधिकारीगण पहुंचे।जिसके बाद 9 अप्रैल मंगलवार को पुनः मड़ियाहूं एसडीएम कुणाल गौरव नायब तहसीलदार हल्का कानूनगो व लेखपाल एवं पशु चिकित्सा अधिकारी नयेपुर हथेरा गांव में पहुंचे और पोल्ट्री फॉर्म को सीज कर दिया गया। मड़ियाहूं एसडीएम समेत विभाग के आदि अधिकारियों की इस बड़ी कार्रवाई से पोल्ट्री फॉर्म मालिकों में हड़कंप मंच गया।


Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।