मड़ियाहूं में मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे क्लीनिकों पर उठे सवाल
मड़ियाहूं में मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे क्लीनिकों पर उठे सवाल डिप्टी सीएमओ बोले—21 अस्पतालों को नोटिस, दस्तावेज पूरे करने के लिए दिया गया एक सप्ताह का समय संवाददाता : रवि कुमार केशरी मड़ियाहूं (जौनपुर)। जनपद जौनपुर में स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और जांच केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बीच अब मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में संचालित निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मड़ियाहूं नगर से लेकर तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में कई निजी क्लीनिक, अस्पताल और जांच केंद्र संचालित हो रहे हैं, जहां चिकित्सकों की योग्यता, प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य मानकों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास भी कई निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के संचालन को लेकर तरह-तरह की च...