Posts

Showing posts from February, 2022

तहसील परिसर में अवैध लगभग 40 दुकानों का काटा गया कनेक्शन l

Image
  तहसील परिसर में  अवैध लगभग 40 दुकानों का काटा गया कनेक्शन l जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन से लेकर तहसील परिसर तक लगभग 40 से अधिक दुकानों में गए अवैध कनेक्शन को विद्युत विभाग द्वारा काटते हुए 400000 रुपए का नोटिस जारी किया गया यह कार्यवाही विद्युत विभाग द्वारा किया गया l              अवैध कनेक्शन के मामले में विद्युत विभाग की ओर से नोटिस तहसीलदार कार्यालय के नाम से भेजा गया नोटिस मिलते ही कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हुए हैरान तहसीलदार के नाजिर अवनीश कुमार ने बताया कि चाल 400000 से अधिक का नोटिस विद्युत विभाग की ओर से मिला है उन्होंने बताया कि परिसर में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन स्टांप वेंडरों व दुकानदारों से जुर्माना धनराशि की वसूली की जाएगी संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

भाजपा काशी प्रांत के संगठन मंत्री द्वारा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान।

Image
  भाजपा काशी प्रांत के संगठन मंत्री द्वारा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान। जौनपुर (मड़ियाहूं) विधानसभा 370 में जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह बघेल ने एडवोकेट गोपाल चंद केशरी के आवास पर पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने दावा किया कि 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनाने जा रही है आइए सुनते हैं चित्र मंत्री ने क्या कहा काशी प्रांत के संगठन मंत्री भाजपा आशीष सिंह बघेल द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2022 को विधानसभा 370 में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के पक्ष में किया जनसंपर्क । बता दे की आशीष सिंह बघेल काशी प्रांत के संगठन मंत्री भारतीय जनता पार्टी है जो इस समय पार्टी के कार्यों को लेकर और भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर आरके पटेल तथा अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में गांव गांव जाकर जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए 5 वर्षों के बीच विकास कार्यों को बताते हुए लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनावे ताकि गुंडाराज माफिया राज को समाप्त किया जा...

तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों के खिलाफ होगी कार्यवाही।

Image
  तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों के खिलाफ होगी कार्यवाही। जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों का मामला प्रकाश में आया है। तहसील परिसर में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन व स्टांप वेंडरों की दुकानों के मामले में तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी से पूछने पर तहसीलदार नाजिर अविनाश कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पर पड़े शिकायती प्रार्थना पत्र के उपरांत किए गए जांच में पाया गया कि कुछ ऑनलाइन दुकाने तथा स्टॉप वेंडर द्वारा ऑनलाइन दुकानें चलाई जा रही है जो कि अवैध पाया गया है जल्द ही नोटिस जारी कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में जब तहसीलदार से उनके सीयूजी नंबर पर फोन कल उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

सड़क दुर्घटना में पूर्व प्रधान का पैर कटा हुए गंभीर रूप से घायल l

Image
  सड़क दुर्घटना में पूर्व प्रधान का पैर कटा हुए गंभीर रूप से घायल l जौनपुर (मड़ियाहूं ) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उन्चनी कला पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान का पैर कटा हुए गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिय l                 मिली जानकारी के अनुसार घटना के बारे में बताई जाती है कि पूर्व प्रधान मईडीह चिनगी उम्र लगभग 60 वर्ष किसी कार्य हेतु जा रहे थे उन्चनीकला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे तभी मड़ियाहूं की तरफ से जौनपुर जा रही गिट्टी लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे पूर्व प्रधान जो कि साइकिल से जा रहे थे सड़क पर गिर गए अगल-बगल के लोगों ने ट्रक को दौड़ाकर पकड़ पकड़ लिया लेकिन ड्राइवर भागने में सफल रहा सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुल प्रधान को जिला अस्पताल भेज दिया प्रधान का पैर दुर्घटना में कट कर निकल गया प्रभारी निरीक्षक द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर उचित कार्यवाही की जा रही है l संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन का हो रहा व्यवसायिक उपयोग।

Image
  तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन का हो रहा व्यवसायिक उपयोग। जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है ।जो मानक के विरुद्ध है। निर्देश के मुताबिकअधिवक्ता भवन में वकालत व्यवसाय से हटकर कोई काम नहीं किया जा सकता ।लेकिन मड़ियाहूं तहसील स्थित अधिवक्ता भवन में व्यवसायिक टाइपराइटिंग, स्टांप बिक्री ,फोटोस्टेट ,ऑनलाइन जैसे अनेक काम किए जा रहे हैं ,जो विधि विरुद्ध है। सूत्रों की माने तो बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में नगर के एक व्यवसाई द्वारा आईजीआरएस पर शिकायत भी दर्ज कराई गई। जिसमें लाइनमैन द्वारा तहसील में कोई भी अवैध कनेक्शन संचालित होना नहीं दिखाया गया ।शिकायतकर्ता द्वारा पुनः आपत्ति दर्ज कराई गई ।जिस के संबंध में एसडीओ विद्युत एसके गुप्ता ने बताया कि जेई को जांच के लिए नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। तथा दोषी पाए जाने पर बिना कनेक्शन विद्युत उपयोग कर अवैध चल रहे दुकानों के ऊपर कार्यवाही भी की जाएगी।  संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सरकारी भूमि पर कब्जा कर उसे क्षति पर क्षतिपूर्ति हेतु नोटिस जारी किया |

Image
  उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सरकारी भूमि पर कब्जा कर उसे क्षति पर क्षतिपूर्ति हेतु नोटिस जारी किया | जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय विकास खंड के ग्रामसभा कुंभ में स्थित खेल के मैदान खाते की सार्वजनिक हित की भूमि पर पक्का निर्माण कर कब्जा करने का है | प्रकरण स्थानीय तहसील के मड़ियाहूं ब्लाक स्थित के ग्राम कुंभ सूबेदार सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज का है |                 उच्च न्यायालय निर्देशानुसार बेदखली व पिछले कई वर्ष 2015 से अवैध कब्जा करने के बाबत 88 हजार क्षतिपूर्ति वसूली का मुकदमा कमला देवी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के सचिव अरविंद कुमार के ऊपर दर्ज किया गया है | जोकि तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने राजस्व टीम से जांच उपरांत  क्षतिपूर्ति वसूली का नोटिस जारी किया है | संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा मड़ियाहूं के शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर पर लोन देने पैसे की मांग करने को लेकर किसानों ने बैंक के खिलाफ उच्चाधिकारियों से की शिकायत |

Image
  उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा मड़ियाहूं के शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर पर लोन देने पैसे की मांग करने को लेकर किसानों ने बैंक के खिलाफ उच्चाधिकारियों से की शिकायत | शिकायत की जांच करने पहुंचे आ0रो0  मंडल आजमगढ़ राम अवतार जौनपुर (मडियाहू) स्थानीय नगर स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा मड़ियाहूं के शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर के ऊपर ॠण देने के नाम पर सुविधा कि शुल्क मांग करने पर किसानों ने लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से की तथा यह आरोप  लगाया कि वह किसानों से अप्रिय व्यवहार करते हैं तथा जब कोई किसान ऋण लेने जाता है तो वह ॠण  देने के लिए अतिरिक्त पैसे की मांग करते हैं |  जिसकी जांच करने उत्तर प्रदेश के सबसे तेज तर्रार आजमगढ़ मंडल के आर0ऒ0 राम अवतार पहुंचे जिन्होंने किसानों को बुलाकर उनकी समस्या पूछी तथा यह आश्वासन दिया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण की जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी|  जब इस प्रकरण को लेकर सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बैंक के अ...

कौशिल्या पी0जी0 कॉलेज में बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के नाम पर ₹- 2000 की अवैध हो रही वसूली

Image
  कौशिल्या पी0जी0 कॉलेज  में बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के नाम पर ₹- 2000 की अवैध हो रही वसूली महाविद्यालय के बाहर छात्रों ने किया हंगामा  भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज जौनपुर (मड़ियाहूं) मडियाहू नगर में स्थित कौशिल्या पी0जी0 कॉलेज दिलावरपुर इस समय भ्रष्टाचार की चपेट में है। छात्रों से धन वसूली का एकमात्र अड्डा बना यह पीजी कॉलेज इस समय सुर्खियों में चल रहा है। आज मंगलवार को छात्रों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया छात्रों का आरोप है कि प्रबंधक डॉ. रामजी मौर्य द्वारा छात्रों से बोर्ड परीक्षा फीस के नाम पर दो-दो हजार रुपये अवैध वसूली की जा रही है उनका कहना है कि जो छात्र ₹2000 नहीं जमा करेगा उसका बोर्ड फॉर्म नहीं भरा जाएगा जबकि छात्रों ने यह भी बताया कि क्षेत्र के अन्य महाविद्यालयों में मात्र डेढ़ सौ से ₹200 फार्म फीस वसूला जा रहा है, जो कि छात्रों से नाजायज पैसा वसूला जा रहा है परंतु यहां के प्रबंधक डॉ. रामजी मौर्य की तानाशाही के चलते मनमानी तरीके से बोर्ड फीस के नाम पर ₹2000 वसूला जा रहा है। इससे तंग आकर छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है या तो छात्र कहीं से कर्ज लेकर इस फार्म...