Posts

Showing posts from July, 2024

बार-बार नाला बारिश में बह कर बयां कर रहा है अपने साथ हुए कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार की कहानी।

Image
कुछ घंटे की बारिश में बार-बार गिर रहा है नगर पंचायत द्वारा बनाया गया नवनिर्मित नाला। बार-बार नाला बारिश में बह कर बयां कर रहा है अपने साथ हुए कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार की कहानी। जौनपुर। जिले के नगर पंचायत मडियाहू के कजीकोट मोहल्ले के ददरा बाईपास पर लगभग 28 लख रुपए की लागत से नवनिर्मित नाला बार बार अपने साथ हुए कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार को कर रहा उजागर, तब भी तहसील व जिले के अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान और जांच के नाम पर फर्जी ढंग से कुछ सुविधा शुल्क लेकर सही का रिपोर्ट लगा रहे हैं जिससे यह सब पता चल रहा है कि खाना पूर्ति कर सरकारी धन का हो रहा है बड़े पैमाने पर दुरुपयोग, ज्ञात हो कि यह नाला लगभग वर्ष 2003 में उसे समय के तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष स्व लाल जी सेठ के द्वारा तत्कालीन सांसद एवं गिरिराज मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के द्वारा प्रदान किए गए धन से निर्मित हुआ था और वह तब से सुचारू रूप से सही ढंग से चल रहा था परंतु उसे पर वर्तमान नगर पंचायत के अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी की नजर पड़ गई और उन्होंने नाला चौडीकरण के नाम पर वर्षों से चल रहे व मजबूत नले को 1 फिट बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए ...

प्राइवेट बिजली कर्मी पर पत्रकार ने लगाया गम्भीर।

Image
मडियाहू बिजली कर्मी ने मांगा घुस पत्रकार ने किया हस्तक्षेप हुआ पत्रकार के घर का बिजली गुल। जौनपुर।  जिले के तहसील मडियाहू के ग्राम जगदीशपुर में 2 दिन से लगातार बिजली कट रहा है ।जिससे क्षेत्रवासी काफी परेशान रहे बार-बार शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रहा। वरिष्ठ पत्रकार बृज बिहारी दुबे संपादक के एस फास्ट न्यूज़ के द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया गया और विभाग से संबंधित अन्य अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज संविदा बिजली कर्मी राजकुमार यादव बिजली सही करने के लिए आया और क्षेत्रवासियों से बिजली बनाने के एवज में पहले पैसा मांगने लगा जिसका वरिष्ठ पत्रकार व संपादक बृज बिहारी दुबे ने विरोध किया तो अन्य सभी का लाइट जोड़ते हुए वरिष्ठ पत्रकार ब्रिज बिहारी दुबे के घर का लाइट काट दिया और कहता है मैं अपने मन का मालिक हूं एसडीओ क्या करेंगे जाकर उनसे भी शिकायत कर दो मुख्यमंत्री बैठे हैं लखनऊ में वह यहां आकर लाइन नहीं बनाएंगे मुख्यमंत्री से बनवाओ।

भ्रष्टाचार का भेट चढा नगर पंचायत का नवनिर्माण नाला।

Image
भ्रष्टाचार का भेट चढा नगर पंचायत का नवनिर्माण नाला।  स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर लगाया कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार का आरोप। जौनपुर। जौनपुर जिले के  नगर पंचायत क्षेत्र के कजीकोट वार्ड में कुछ दिनों पहले लाखों रुपए की लागत से निर्मित नाला पहली बारिश में भ्रष्टाचार व घोटाले तथा कमीशनखोरी का भेट चढ़ गया। नगर पंचायत पर आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी सोनी जायसवाल के पति विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल व स्थानीय लोगो ने बताया कि यह नाला लगभग 10 दिनों पहले लाखों रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ था। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाले में हो रहे घोटाले का भी इसका विरोध किया था कि मानक के विपरीत कार्य हो रहा है, बावजूद उसके स्थानीय ठेकेदार के गुरगो से नोक झोंक भी हो चुकी है आपको बता दे की स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया था तो कुछ दिनों पहले ही नाले में हो रहे घोटाले जो की मानक के विपरीत कार्य हो रहा था ऐसा आरोप लगाया गया था ।  जिसको लेकर ठेकेदार के यहां कार्य कर रहे दबंग लोग से स्थानीय लोगों से भिड़ गए तथा अगल-बगल के लोगों के समझाने बुझाने के बाद वहां से वह चले गए। आ...

पहली बारिश में नगर पंचायत के नाली सफाई की पोल खोल दी ।

Image
पहली बारिश में नगर पंचायत के नाली सफाई की पोल खोल दी । जल निकासी व्यवस्था में खर्च किए गए लाखों रुपए व्यवस्था सही न होने से बन रही है परेशानी का कारण। जौनपुर।  जौनपुर जिले के नगर पंचायत मडियाहू में बुधवार की दोपहर से रिमझिम बारिश से नगर के अधिकांश मोहल्लों में जलभराव होने से लोग दिनभर परेशान रहे। बारिश का पानी लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में घुस गया। जिससे कई लोगों का तो भारी नुकसान हुआ है। रिमझिम बारिश ने नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। आपको बताते चले कि लाखों रुपए की लागत से नगर में नाले की सफाई की गई है लेकिन नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण बारिश से नालियों का सारा गंदा पानी सड़क पर आ गया। जिससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वही नगर के अधिकांश वार्डों में नाले व नाली तालाब में तब्दील हो गई सड़कों व गलियों में सिर्फ अपनी ही अपनी नजर आ रही थी। सफाई ठीक से न होने से कई घरों में नाली का गंदा पानी घुस गया। जिससे वार्ड वासियों ने सभासदो व नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना नगर के अधिशासी अधिकारी संजय सिंह गौड़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर नाली की सफाई बरसात से पहले...