भ्रष्टाचार का भेट चढा नगर पंचायत का नवनिर्माण नाला।

भ्रष्टाचार का भेट चढा नगर पंचायत का नवनिर्माण नाला। 


स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर लगाया कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार का आरोप।


जौनपुर।


जौनपुर जिले के नगर पंचायत क्षेत्र के कजीकोट वार्ड में कुछ दिनों पहले लाखों रुपए की लागत से निर्मित नाला पहली बारिश में भ्रष्टाचार व घोटाले तथा कमीशनखोरी का भेट चढ़ गया। नगर पंचायत पर आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी सोनी जायसवाल के पति विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल व स्थानीय लोगो ने बताया कि यह नाला लगभग 10 दिनों पहले लाखों रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ था। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाले में हो रहे घोटाले का भी इसका विरोध किया था कि मानक के विपरीत कार्य हो रहा है, बावजूद उसके स्थानीय ठेकेदार के गुरगो से नोक झोंक भी हो चुकी है आपको बता दे की स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया था तो कुछ दिनों पहले ही नाले में हो रहे घोटाले जो की मानक के विपरीत कार्य हो रहा था ऐसा आरोप लगाया गया था । 


जिसको लेकर ठेकेदार के यहां कार्य कर रहे दबंग लोग से स्थानीय लोगों से भिड़ गए तथा अगल-बगल के लोगों के समझाने बुझाने के बाद वहां से वह चले गए। आरोप यह है कि नाले में दस एक यानी एक बोरी सीमेंट तो दस बोरी बालू के मसाले का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भी बताया कि इसके पहले बना नाला सही व सुचारू रूप से कार्य कर रहा था जो कि उसे समय के भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद द्वारा बनवाया गया था। स्थानीय लोगों व नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी सोनी जायसवाल के पति विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने उच्च अधिकारियों से नगर पंचायत में हो रहे निर्माण कार्य की जांच करने हेतु ध्यान आकृष्ट किया गया तथा यह मांग की की मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर हो रहे घोटाले की जांच सक्षम अधिकारियों से एवं जिले के अन्य अधिकारियों के माध्यम से करना अति आवश्यक है। तथा यह भी मांग की गई थी उपरोक्त ठेकेदार वह जांच अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए जांच की जाए ताकि इसके बाद ऐसा किसी प्रकार का घोटाला नगर पंचायत में न हो सके। तथा नाले के गिरने से स्थानीय किसानों के खेतों में पानी भर गया जिससे उनकी फसल का भी भारी मात्रा में नुकसान हुआ है उसकी भी भरपाई दोषियों से कराई जाए ताकि किसानों का फसल जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो सके। जब इस संबंध में  अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं चेक करवा रहा हूं उसके पश्चात  दोषियों पर कार्यवाही भी की जाएगी। देखना यह है कि क्या ऐसी स्थिति मे कोई कार्यवाही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चन्दन सिंह गौड़ करने में सक्षम है या नहीं। ज्ञात हो कि नगर के लोगों ने पूर्व में अधिशासी अधिकारी पर ऐसा आरोप लगा चुके हैं कि उनके ऊपर नगर पंचायत अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी का पूर्णतया दबाव रहता है और संपूर्ण नगर पंचायत की ठेकेदारी और कमीशनखोरी नगर पंचायत अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी द्वारा ही किया जाता है।


Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।