Posts

Showing posts from August, 2023

बीपीएड पाठ्यक्रम में आनलाइन आवेदन की तिथि 31 तक बढ़ी

Image
बीपीएड पाठ्यक्रम में आनलाइन आवेदन की तिथि 31 तक बढ़ी  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीपीएड पाठ्यक्रम सत्र 2023- 2025 में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आन-लाईन आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त 2023 तक बढ़ा दी गयी है। जो अभ्यर्थी सत्र -2023 की पात्रता अर्हता परीक्षा के अन्तिम वर्ष या सेमेस्टर में सम्मिलित हो रहे हैं, वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों के लिये आवश्यक नियम, निर्देश, आवेदन फार्म, महत्वपूर्ण तिथियाँ आदि विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी कुल सचिव द्वारा जारी कार्यालय आदेश में दी गई है।

एम.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2023 की प्रवेश परीक्षा 5 सितंबर को

Image
 एम.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2023 की प्रवेश परीक्षा 5 सितंबर को  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित एम. एड्. पाठ्यक्रम सत्र 2023- 2025 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 05 सितम्बर को दिन मंगलवार को 11बजे से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की गई है। संबंधित अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र  28 अगस्त से विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करना आवश्यक है। यह जानकारी कुलसचिव द्वारा जारी कार्यालय आदेश में दी गई है।

आवश्यक सूचना।

Image
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के POLLING बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं । वंहा पर दिनाकं 02-08-2023 से 30-08-2023 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची में नाम जोड़े जाएंगे,  नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए, (वोटर कार्ड में कोई भी करेक्शन करवाना है) ये कागजात साथ लेकर जाएं। (1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो। (2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या (3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी। या (4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी। 18 वर्ष की होनी चाहिए) (5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी। साथियों यह सूचना सभी नम्बरों व ग्रुप पर भेजें। पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे। वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था,तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही,ऐसा नहीं है, अब लिस्ट आई है इसमें बहुत लोगों के नाम नही है । नोट :- वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है वोटर आईडी कार्ड कहीं का बना हो आप बीएलओ के पास जाकर अपना वोटर आईडी कार्ड शिफ्ट करा सकते हैं और अपना वोटर आईड...

जौनपुर पुलिस द्वारा चार वारंटी को किया गया गिरफ्तार।

Image
जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित वारांटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 04 वारांटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसका थानावार विवरण निम्नवत है। 1. थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा दो वारंटी को किया गिरफ्तार। अवधेश शर्मा पुत्र बेचूलाल शर्मा निवासी औंका थाना बक्शा जौनपुर सम्बन्धित मु0न0-5268/08 धारा-323/336/504/506 भादवि व 2. राजपति यादव पुत्र राममूरत यादव ग्राम कटका नवाबाद थाना बक्सा जौनपुर सम्बन्धित मु0न0-34/23 धारा-323/504 भादवि को घर से गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायलय भेजा गया। 2. थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा दो वारंटी को किया गिरफ्तार । वारंटी अभियुक्त पिकू पुत्र दयाशंकर दूबे निवासी सोईथा बदऊ थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर संबंधित मु0नं0-112/23 धारा-323/504 भा0द0वि0 को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है । 3. थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा वारंटी को किया गिरफ्तार। अ0सं0-0230/2019 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट थाना खुटहन जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्त/ वारण्टी राजकमल उर्फ ...

मोमोज के दीवाने हो जाएं सावधान : मोमोज सेहत के लिए है हानिकारक, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Image
मोमोज के दीवाने हो जाएं सावधान : मोमोज सेहत के लिए है हानिकारक, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट? नोएडा : स्ट्रीट फूड के लोग दीवाने हो गए हैं। चाट, पकौड़ी, समोसे, चाउमीन और मोमोज का स्वाद हर किसी को भा रहा है। शहर के गली मोहल्लों और नुक्कड़ पर सिल्वर के स्ट्रीमर में उबलते हुए मोमोज, तीखी लाल मिर्च की चटनी के साथ खाते हुए लोग आपको दिख जाऐंगे। कुछ लोग तो रोजाना इसका स्वाद लेते हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि तीखे टेस्ट वाला ये मोमोज आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इससे कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए मोमोज को अवॉयड करना ही समझदारी है। डॉ.विकास कुमार (न्‍यूरो व स्‍पाइन सर्जन व नेशनल चीफ एडवाइजर) ने बताया कि कैसे मोमोज स्वास्थ्य को खराब कर रहा है। कुछ मोमोज बेचने वाले, मोमोज में मोनोसोडियम ग्लूटामैट (MSG) नामक केमिकल मिलाते हैं, जो इसके टेस्ट को बढ़ता है और इसे सुगंधित बनाता है। लेकिन, यह गंभीर बीमारियां भी देता है। सड़ी गली सब्जियों का इस्तेमाल मोमोज के अंदर मौजूद (स्टफिंग) के लिए सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ मोमोज बेचने वाले खराब सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं, जिसके सेवन से आपकी तब...

जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए ऑनलाइन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।

Image
  जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए ऑनलाइन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई। जौनपुर। जौनपुर प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं बाल कृष्ण ने अवगत कराया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय मडियाहूँ जौनपुर में प्रवेश हेतु कक्षा 6 की होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढाने की अधिसूचना जवाहर नवोदय विद्यालय मडियाहूँ जौनपुर में चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 (सत्र 2024-25) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रगति पर है।              ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 तक बढ़ा दी गयी है। उम्मीदवार वेबसाइट https://navodaya.gov.in or https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर निःशुल्क आवदेन कर सकते हैं।

खरीफ फसलों के प्रमुख कीट/रोग एवं उनसे बचाव के उपाय

Image
खरीफ फसलों के प्रमुख कीट/रोग एवं उनसे बचाव के उपाय   जौनपुर - जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने किसान भाइयों को सलाह दी है कि वे खरीफ फसलों में लगने वाले कीटों/रोगों से बचाव हेतु अपने खेत की सतत् निगरानी करते हुए फसल में निम्नानुसार लक्षण दिखाई देने पर दिये गये विवरण के अनुसार बचाव कार्य करें।               अरहर/धान का पत्ती लपेटक  - पीले रंग की सूड़ियॉ पौधे की चोटी की पत्तियों को लपेटकर सफेद जाला बना लेती हैं और उसी में छिपी पत्तियों को खाती हैं और बाद में फूलों, फलों को नुकसान पहुॅचाती हैं। इनसे बचाव हेतु मोनोक्रोटोफॉस 36 प्रतिशत 1.000 लीटर या क्यूनालफॉस 25 प्रतिशत 1.250 लीटर प्रति हे0 की दर से 800 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।               धान का तना छेदक  - इस कीट की पूर्ण विकसित सूड़ी हल्के पीले रंग के शरीर तथा नारंगी पीले रंग की सिर वाली होती है जो फसल के लिये हानिकारक है। इनके आक्रमण के फलस्वरूप फसल के वानस्पतिक अवस्था में मृतगोभ तथा बाद में प्रकोप होने पर सफेद बाली बनती है। इनके नियंत्रण हेतु कार्बोफ्यूरान 3जी 20 कि0ग्रा0 या कारटाप हाइड्रोक्लोराइड 4 प्रतिशत दानेदार चूर्ण...

गरीब विधवा की शादी कराकर समाज को एक नया संदेश दिया महिला थाना ने।

गरीब विधवा की शादी कराकर समाज को एक नया संदेश दिया महिला थाना ने। जौनपुर - जहा समाज में आज लोग रिश्तों को कोई महत्व नही देते , ऐसे में समाज की बहुत सी कुरीतियां भी सामने आने लगती हैं, उन्ही कुरुतिओ में से एक कुरीति है विधवा का विवाह न करना ,आज इसी कुरीति और समाज के लिए एक नयी पहल पर महिला थाना जौनपुर मे महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में एक विधवा महिला सविता आदिवासी पंराउगंज जो दो बच्चों की माँ है और विधवा है, उसकी शादी आपसी सहमति से आज पवन आदिवासी छत्तरपुर आजमगढ़ के साथ हिंदू रीति रिवाज से सादगी के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ,प्रतिष्ठित लोग और महिला थाना के सभी हमराहीयो एवम स्टॉप के बीच सम्पन्न हुई, शादी के मौके पर थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने मन्त्रोंच्चारण किया अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिँह ने दूल्हा दुल्हन की गाँठ  जोड़ा, वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने आशीर्वाद दिया,  महिला कांस्टेबल श्रध्दा सिंह ने दुल्हन का श्रृंगार किया l समाजसेवी राखी सिंह ने सबका मुह मीठा कराया मिठाई खिला कर, उर्वशी सिँह ने कहा कि आज महिला थाना मे रोज पति पत्नी के झगड़े का केस आता है,ऐसे में समाज के...

धनराशि का सदुपयोग एक टाइम लाइन बनाकर करें : जिलाधिकारी

Image
धनराशि का सदुपयोग एक टाइम लाइन बनाकर करें : जिलाधिकारी   जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय से सम्बन्धित बैठक हुई जिसमें जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों से सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, एमआरएफ सेंटर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, क्षमता संवर्धन एवं स्वच्छता कार्यक्रम से संबंधित प्रचार-प्रसार को लेकर आवंटित बजट में कुल कितनी धनराशि का प्रयोग हुआ है एवं वित्तीय वर्ष में अभी कितनी धनराशि का प्रयोग होना है, के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। कई नगर पंचायतों में क्षमता संवर्धन एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आवंटित धनराशि का प्रयोग अभी भी नहीं होना पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि क्षमता संवर्धन की धनराशि का सदुपयोग एक टाइम लाइन बनाकर करें एवं मशीनरी के क्रय के लिए टेंडर जारी कराये। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

दबंगों ने नवनिर्मित दीवाल को ढहाया।

Image
दबंगों ने नवनिर्मित दीवाल को ढहाया। जौनपुर। स्थनीय थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी दयाशंकर पटेल पुत्र स्वर्गीय रामदुलार पटेल 10 अगस्त को अपनी पुश्तैनी जमीन आबादी में बना कच्चा घर के सामने ईट का बाउंड्री वॉल बनवाया था। 11 अगस्त सुबह पड़ोसियों द्वारा सूचना दिया गया कि आपके द्वारा बनाया गया दीवाल तोड़ दिया गया है पीड़ित व्यक्ति जब मौके पर गया तो देखा की दीवार को पूरी तरह तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया गया, जिसके संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति ने शुक्रवार को नेवढ़िया थाने पर पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए पड़ोसी राहुल व अरविंद पटेल पुत्र बच्चन पटेल व एक महिला सुदामा पुत्री बच्चन पटेल के उपर नामजक तहरीर देते हुए ईट का बना हुआ बाउंड्री वाल तोड़ने का आरोप लगाते लगाते हुए उपरोक्त दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही हेतु शिकायती प्रार्थना पत्र दिया पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्यवाही करने में जुटी। जब इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया से बात करनी चाहिए तो उनके सीयूजी नंबर 9454403625 नेटवर्क कवरेज क्षेत्र के बाहर बता रहा था।

मड़ियांहू में सुहेलदेव एक्सप्रेस के ठहराव की खुशी में झूमि जनता जज सिंह अन्ना के रेल आंदोलनकारी का हुई बड़ी जीत।

Image
मड़ियांहू में सुहेलदेव एक्सप्रेस के ठहराव की खुशी में झूमि जनता जज सिंह अन्ना के रेल आंदोलनकारी का हुई बड़ी जीत। मडियाहू स्टेशन पर यात्रियों सहित समाजसेवी जज सिंह अन्ना जौनपुर। उत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की मड़ियांहू रेलवे स्टेशन पर 19 अगस्त को सुहेलदेव एक्सप्रेस 22433/34 के ठहराव की सूचना रेल मंत्रालय द्वारा जारी करते ही मड़ियांहू के नगरवासी, क्षेत्रवासी और अधिवक्ता गण एवं जज  सिंह अन्ना के समस्त रेल आंदोलनकारी खुशी से झूम उठे मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्टेशन है जहां पर टिकट बिक्री बहुत अधिक है जज सिंह अन्ना मडियाहू रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव ठहराव के लिए  बड़ा आंदोलन किया था जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय, उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं कार्यालय ,समस्त पत्रकार बंधुओं ने जज सिंह अन्ना के आंदोलनकारियों की मांग जायज ठहराते हुए रेल मंत्रालय को जमकर लिखा  रेल के अधिकारियों ने  अन्ना के रेल रोको आंदोलन के समय 4 महीने का समय मांगा था अंततः 8 महीने के बाद मड़ियांहू रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस22433/34  की घोषणा हुई  खबर सुनते ही अधिवक्ताओं ने जज सिंह अन्ना को गले लगाया इसके लिए  जज सिंह अन्ना...