मोमोज के दीवाने हो जाएं सावधान : मोमोज सेहत के लिए है हानिकारक, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मोमोज के दीवाने हो जाएं सावधान : मोमोज सेहत के लिए है हानिकारक, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?



नोएडा : स्ट्रीट फूड के लोग दीवाने हो गए हैं। चाट, पकौड़ी, समोसे, चाउमीन और मोमोज का स्वाद हर किसी को भा रहा है। शहर के गली मोहल्लों और नुक्कड़ पर सिल्वर के स्ट्रीमर में उबलते हुए मोमोज, तीखी लाल मिर्च की चटनी के साथ खाते हुए लोग आपको दिख जाऐंगे। कुछ लोग तो रोजाना इसका स्वाद लेते हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि तीखे टेस्ट वाला ये मोमोज आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इससे कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए मोमोज को अवॉयड करना ही समझदारी है।

डॉ.विकास कुमार (न्‍यूरो व स्‍पाइन सर्जन व नेशनल चीफ एडवाइजर) ने बताया कि कैसे मोमोज स्वास्थ्य को खराब कर रहा है। कुछ मोमोज बेचने वाले, मोमोज में मोनोसोडियम ग्लूटामैट (MSG) नामक केमिकल मिलाते हैं, जो इसके टेस्ट को बढ़ता है और इसे सुगंधित बनाता है। लेकिन, यह गंभीर बीमारियां भी देता है।

सड़ी गली सब्जियों का इस्तेमाल

मोमोज के अंदर मौजूद (स्टफिंग) के लिए सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ मोमोज बेचने वाले खराब सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं, जिसके सेवन से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

डेड एनिमल्स का इस्तेमाल

काफी लोगों को चिकन खाना बहुत पसंद होता है। इसलिए लोग चिकन मोमोज खाना पसंद करते हैं। कुछ जगहों पर नॉनवेज मोमोज में डेड एनिमल्स के मीट को मिलाया जाता है। वह सेहत के लिए बेहद खरतनाक हो सकता है। इससे कई तरीके के इंफेक्शन भी होते हैं। 

ज्यादा मोमोज खाने से होने वाली बीमारियां
 
मोटापे की समस्या : मोमोज को बनाने के लिए मैदे का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। मैदे में भारी मात्रा में मौजूद स्टार्च से मोटापा बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। 

पैंक्रियाज के लिए हानिकारक है मोमोज : खाने में स्वादिष्ट मोमोज काफी सॉफ्ट भी होते हैं। दरअसल, इसे सॉफ्ट बनाने के लिए मैदे में एजोडीकार्बोना माइड और बेंजोइल पैरॉक्साइड आदि मिलाए जाते हैं। ये दोनों पदार्थ सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं। यह पैंक्रियाज के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

पाइल्स की समस्या : मोमोज मैदा का बना होता है, जो पाइल्स की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके साथ मिलने वाली तीखी चटनी, जो लाल मिर्च से बनी होती है, उसके खाने से भी पाइल्स बढ़ सकती है। ये दोनों चीजें पेट में जाकर नुकसान करने के साथ बवासीर की समस्या को बढ़ाते हैं। डॉ. विकास कुमार ने का कहना है कि मोमोज से ब्रेन, चेस्ट पेन, हार्ट रेट तथा बीपी बढ़ने की बीमारियां हो सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।