Posts

Showing posts from August, 2022

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

 संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।  जौनपुर।  मड़ियाहूं स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भौरास गांव में सुबह लगभग 10 बजे के आसपास 24 वर्षीय विवाहिता सोनी गौतम पत्नी शिवपूजन गौतम ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना को लेकर परिजनों में हंगामा मच गया परिजन आपस में पूरे दिन तक पंचायत करते रहे मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और सभी को  थाने पर लाया गया और मृतका के पिता दयाशंकर गौतम निवासी ग्राम पितांबरपुर थाना मडियाहू को सूचना दिया गया जिसपर मायके से भी काफी संख्या में लोग आकर थाने पर  हंगामा खड़ा कर दिया। मृतका के पिता दयाशंकर ने बताया कि इसकी शादी 3 वर्ष पूर्व भौरास गांव के निवासी शिवपूजन गौतम के साथ हुई थी इसके पास एक लड़की पैदा हुई है। इस घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध लगता है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। मृतका के पिता मौके पर आए हुए हैं जैसी तहरीर देंगे उस हिसाब से मुकदमा पंजीकृत ...

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अमृत महोत्सव तथा व्यापारिक सम्मान समारोह का होगा आयोजन।

Image
  15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अमृत महोत्सव तथा व्यापारिक सम्मान समारोह का होगा आयोजन।  मड़ियाहू जौनपुर।  मड़ियाहूं नगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर 75 में अमृत महोत्सव पर तिरंगा सम्मान एवं व्यापारी उत्सव का आयोजन द्वारिका आईटी माल के सौजन्य से 15 अगस्त शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आयोजित है। यह उत्सव मड़ियाहूं नगर के जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास द्वारिका आईटी माल के प्रतिष्ठान पर होगा। इस उत्सव में 75 वें अमृत महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नगर के व्यापार में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्मानित व्यापारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान मड़ियाहूं तहसील के उपजिलाधिकारी श्रीमती अर्चना ओझा के हाथों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा तिरंगा सम्मान उत्सव में शिरकत करने वाले अतिथियों को भी आयोजक मंडल द्वारा सम्मानित करने का आयोजन है। इस कार्यक्रम में मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज, मड़ियाहूं के विधायक डॉक्टर आरके पटेल, पूर्व विधायक डॉ लीना तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष मड़ियाहूं रुकसाना कमाल, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी डॉ सं...