संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

 संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। 

जौनपुर। 

मड़ियाहूं स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भौरास गांव में सुबह लगभग 10 बजे के आसपास 24 वर्षीय विवाहिता सोनी गौतम पत्नी शिवपूजन गौतम ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना को लेकर परिजनों में हंगामा मच गया परिजन आपस में पूरे दिन तक पंचायत करते रहे मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और सभी को  थाने पर लाया गया और मृतका के पिता दयाशंकर गौतम निवासी ग्राम पितांबरपुर थाना मडियाहू को सूचना दिया गया जिसपर मायके से भी काफी संख्या में लोग आकर थाने पर  हंगामा खड़ा कर दिया। मृतका के पिता दयाशंकर ने बताया कि इसकी शादी 3 वर्ष पूर्व भौरास गांव के निवासी शिवपूजन गौतम के साथ हुई थी इसके पास एक लड़की पैदा हुई है। इस घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध लगता है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। मृतका के पिता मौके पर आए हुए हैं जैसी तहरीर देंगे उस हिसाब से मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।