Posts

Showing posts from August, 2024

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मडियाहू तहसील का हुआ गठन रवि केशरी बने तहसील अध्यक्ष ।

Image
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मडियाहू तहसील का हुआ गठन, रवि केशरी बने तहसील अध्यक्ष । जौनपुर । राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा और जिला अध्यक्ष तामीर हसन शीबू के निर्देशानुसार तहसील मडियाहू में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमे मड़ियाहूं तहसील से रवि केसरी को तहसील अध्यक्ष चुना गया  इस सम्बन्ध में  तहसील अध्यक्ष रवि केसरी ने संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया की संगठन मड़ियाहूं तहसील मजबूती के साथ खड़ा करना चाहते है  और पत्रकारों पर होने वाले उत्पीड़न और उनके सुख दुख में भागीदारी करना हमारा पहला उद्देश होगा,  संगठन हमारा हर समय अपने पत्रकार भाईयो के साथ खड़ा रहेगा चाहे वह दिन हो या रात हो मैं हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ खड़ा रहूंगा।  इसी के साथ जिला महासचिव राहुल गुप्ता द्वारा मड़ियाहूं तहसील के नव नियुक्त पदाधिकारियो की घोषणा की गई जिसमे मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष रवि केशरी , उपाध्यक्ष- रोहित पटेल, निशांत सिंह, आशीष मौर्या, शमीम अहमद तथा महामंत्री- अभिषेक पटेल, कोषाध्यक्ष- सोनू गुप्ता, मंत्री - ब्रिज बिहारी मिश्रा, रोहित मिश्रा, संजीव...

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

Image
श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न। नागेश निगम बने अध्यक्ष  जौनपुर। जौनपुर जिले के मडियाहूं नगर में आज दिनांक 17 अगस्त 2024 श्री रामलीला समिति मडियाहू के नए अध्यक्ष का चुनाव राजेश सेठ के अध्यक्षता में नगर के सम्मानित नागरिकों द्वारा किया गया। जिसमें नगर के सम्मानित नागरिको द्वारा नागेश निगम को सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्री रामलीला समिति मडियाहू का बनाया गया इसके पश्चात लोगों ने जय श्री राम के नारे के उद्बोध के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भगवा वस्त्र प्रदान किया गया। श्री रामलीला मैदान मडियाहू गोला बाजार के प्रांगण से उठकर सभी लोग जय श्री राम के नारे के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में पुष्प अर्पित कर पूजा पाठ कर प्रसाद नागरिकों के बीच वितरण किया गया।  इस अध्यक्ष पद के चुनाव में   डॉ परमजीत सिंह, महेश प्रसाद साहू,दिलीप कुमार जायसवाल, संतोष गुप्ता, सुरेश मोदनवाल उर्फ बबलू, राजेश भोजवाल, गंगेश साहू, जय सिंह पटेल, संतोष कुमार निगम, अनिल निगम, अनिल गुप्ता,अजय कुमार साहू, अरविंद चौरसिया, विनोद जायसवाल, पंधारी प्रजापति, रवि सिन्हा, सुरेश निगम उर्फ ...

पत्रकारों के उत्पीड़न की सूचना मिलने पर तुरंत उसका सहयोग करना संगठन की प्रमुख प्राथमिकता तामीर हसन शीबू जिलाध्यक्ष

Image
पत्रकारों के उत्पीड़न की सूचना मिलने पर तुरंत उसका सहयोग करना संगठन की प्रमुख प्राथमिकता तामीर हसन शीबू जिलाध्यक्ष जौनपुर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद रजि० जिला इकाई की बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में जौनपुर जिलाध्यक्ष तामीर हसन शीबू के निजी आवास पर संपन्न हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर किसी पत्रकार को किसी तरह की समस्या होती है तो वह संगठन को जरूर अवगत कराएं। जिलाध्यक्ष ने कहा लोभ मोह मद जिस पत्रकार में पनप गया वह पत्रकार समाज से बहुत दूर हो जाता है। हम लोग पत्रकार हित के लिए हमेशा तैयार है जहां भी किसी पत्रकार का उत्पीड़न हो रहा हो सूचना मिलने पर तुरंत उसका सहयोग करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता में है। किसी पत्रकार साथी के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर उसकी मदद करना भी हम लोगों का कर्तव्य है। पत्रकारिता केवल एक विभाग से नहीं होती है सभी विभागों की समस्याओं को उजागर करना भी हमारा उत्तरदायित्व बनता है। पत्रकारों पर दर्ज हुए मुकदमों व गिरफ्तारी के बाद निष्पक्ष जांच व बेव...

मड़ियाहूं शराब की दुकान सुबह से ही शटर खटखटाओ तो मिल जाती है शराब।

Image
मड़ियाहूं शराब की दुकान सुबह से ही शटर खटखटाओ तो मिल जाती है शराब। यहां शासन के द्वारा निर्धारित समय को नहीं माना जाता यहां ठेकेदार द्वारा खुद बनाए गए समय सारणी का अनुपालन किया जाता है। मडियाहू जौनपुर।  स्थानीय तहसील क्षेत्र के मड़ियाहूं नगर में शराब की दुकानों को खोलने में खूब मनमानी की जा रही है। स्थानीय कस्बे की शराब की दुकानें सुबह  से खुल जा रही है। इसके चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती है इतना ही नहीं शराब की दुकान से चंद कदम पर स्कूल, गुरुद्वारा, भी है यहां से गुजरने में स्कूल के बच्चो को भी आने जाने में परेशानियो का सामना करना पड़ता है। शराब की दुकानों को हटाने के खिलाफ आसपास के लोगों ने आबकारी विभाग और तहसील प्रशासन को में कई बार शिकायत की है, लेकिन दुकानों नहीं हटाया गया और न ही दुकान के खुलने में बदलाव  हो पाया है। गौरतलब है शासन की ओर से सुबह 10 से रात के 10 बजे तक शराब बिक्री के आदेश हैं। बावजूद इसके यहां के दुकान संचालक शासन के आदेश को न मानते हुए दुकान मालिक की बात सर्वोपरि रखते हुए शराब की दुकान मनमानी तरीके से चलते हैं। जिसका न तो कोई टाइम न ही कोई समय निर्धारित है। गुर...