मड़ियाहूं शराब की दुकान सुबह से ही शटर खटखटाओ तो मिल जाती है शराब।
मड़ियाहूं शराब की दुकान सुबह से ही शटर खटखटाओ तो मिल जाती है शराब।
यहां शासन के द्वारा निर्धारित समय को नहीं माना जाता यहां ठेकेदार द्वारा खुद बनाए गए समय सारणी का अनुपालन किया जाता है।
मडियाहू जौनपुर।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के मड़ियाहूं नगर में शराब की दुकानों को खोलने में खूब मनमानी की जा रही है। स्थानीय कस्बे की शराब की दुकानें सुबह से खुल जा रही है। इसके चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती है इतना ही नहीं शराब की दुकान से चंद कदम पर स्कूल, गुरुद्वारा, भी है यहां से गुजरने में स्कूल के बच्चो को भी आने जाने में परेशानियो का सामना करना पड़ता है। शराब की दुकानों को हटाने के खिलाफ आसपास के लोगों ने आबकारी विभाग और तहसील प्रशासन को में कई बार शिकायत की है, लेकिन दुकानों नहीं हटाया गया और न ही दुकान के खुलने में बदलाव हो पाया है। गौरतलब है शासन की ओर से सुबह 10 से रात के 10 बजे तक शराब बिक्री के आदेश हैं। बावजूद इसके यहां के दुकान संचालक शासन के आदेश को न मानते हुए दुकान मालिक की बात सर्वोपरि रखते हुए शराब की दुकान मनमानी तरीके से चलते हैं। जिसका न तो कोई टाइम न ही कोई समय निर्धारित है। गुरुवार को सुबह शराब की दुकान के सामने पहुंचा तो देखा। यहां पर सड़क के पटरियों पर निडर होकर शराब के शौकीन जाम को टकरा रहे थे।कैमरे का फ्लैश ऑन होते ही अंग्रेजी शराब व देशी शराब की दुकान के गेट से बेची जा रही है सेल्समैन ने बताया कि मालिक का आदेश है।जब इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।



Comments
Post a Comment