Posts

Showing posts from June, 2024

भ्रष्टाचार में लिप्त नाले का विरोध करना वार्ड के लोगों को पड़ा भारी।

Image
भ्रष्टाचार में लिप्त नाले का विरोध करना वार्ड के लोगों को पड़ा भारी। नगर पंचायत हिटलर शाही रवैए को अपनाते हुए वार्ड को साफ सफाई व्यवस्था से किया दूर। स्थानीय प्रशासन व नगर पंचायत की बंद आंखों को खोलने के लिए खुद किया नालें की सफाई। जौनपुर। जिले के नगर पंचायत मडियाहू के हिटलर शाही रवैया से परेशान हुए लोग आपको बताते चले की कुछ दिनों पहले नगर पंचायत द्वारा भंडारिया टोला पाही में नाले का निर्माण कराया जा रहा था जो की मानक के विपरीत कार्य हो रहा था स्थानीय लोगों ने जिसका विरोध कर दिया नगर पंचायत ने हिटलर शाही रवैया अपनाते हुए उसे मोहल्ले के लोगों को गंदगी में रहने पर मजबूर कर दिया । सफाई कर्मियों को भी वार्ड में सफाई करने से रोक दिया गया गंदगी इस तरह हो गई की नाले में एकत्रित गंदा पानी भर गया तथा कचरा भरा रह गया गंदगी व बदबू के बीच स्थानीय लोगों को रहने के लिए छोड़ दिया गया। भ्रष्टाचार का विरोध करना इस वार्ड के स्थानीय लोगों को महंगा पड़ा ऐसी जलालत झेलनी पड़ी की अब लोगों को संचारी बीमारी जैसी रोग का भय सताने लगा जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाले की सफाई खुद करने का निर्णय लिया जिससे नगर पंचा...

पत्रकार के खिलाफ असत्य खबर में सत्यता की जानकारी होने पर रिपोर्टर ने जताया खेद व मांगी क्षमा।

Image
पत्रकार के खिलाफ असत्य खबर में सत्यता की जानकारी होने पर रिपोर्टर ने जताया खेद व मांगी क्षमा। जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर पंचायत में अध्यक्ष पति द्वारा शासनादेश दिनांक 10-10-2012 का उल्लंघन करके नगर पंचायत कार्यालय मडियाहू में बैठकर प्रेस वार्ता के दौरान  दिनांक 31.05.2024 को अपने यूट्यूब चैनल वैभव उजाला पर संबंधित रिपोर्टर शिवम पांडे द्वारा तथा कथित कमाल अख्तर फारुकी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय मडियाहू में शासनादेश का उल्लंघन कर प्रेस वार्ता के दौरान कही गई अनर्गल व झूठी बातें जो रवि कुमार केशरी पत्रकार दैनिक मान्यवर पर आरोप लगाते हुए कही गई थी। उसका समर्थन अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष रुकसाना फारूकी के बयान में नहीं आया था जिस कारण से भी कमाल अख्तर फारूकी द्वारा कही गई बातें झूठी व असत्य साबित होती हैं। उसका सही सत्यापन न करने के कारण और रवि कुमार केशरी का पक्ष न जानने तथा बाद में शिवम पांडे द्वारा सही जानकारी प्राप्त करने पर यह ज्ञात हुआ कि पत्रकार रवि कुमार केशरी पत्रकार न तो लाइसेंसी ठेकेदार है, और न तो उनके पास ठेकेदारी का लाइसेंस है, न ही नगर पंचायत मडियाहू में नियमानुसार उन्हों...

ऑपरेशन करके एक जीवित फॉरेन बॉडी ( ज़ोक) को इंसान के नाक से सफलतापूर्वक निकाला गया ।

Image
ऑपरेशन करके एक जीवित फॉरेन बॉडी ( ज़ोक) को इंसान के नाक से सफलतापूर्वक निकाला गया । प्रयागराज। सोमवार को एक मरीज़ जिसका नाम सिशील… है  के नाक का दूरबीन विधि के द्वारा ऑपरेशन करके एक जीवित फॉरेन बॉडी ( ज़ोक) को सफलतापूर्वक निकाला गया । मरीज़ को एक नाक से कई दिनों से रक्त बह रहा था और नाक के अंदर अजीब सी हलचल भी महसूस हो रही थी उसको नाज़रेथ  हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में ले जा कर जब देखा गया तो एक ज़िंदा ज़ोक उसके बायें नाक में अंदर काफ़ी गहराई में नाक के अंदर के टर्बिनेट के पीछे छिपा हुआ था और धीरे धीरे वहाँ से रक्त को चूस रहा था ।  उसको हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग के सर्जन डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा ने  दूरबीन विधि के द्वारा बिना आस पास के नार्मल स्ट्रक्चर को नुक़सान पहुँचाये सुगमता से निकाल दिया । शुक्र इस बात का रहा कि वो जोक नाक के रास्ते दिमाग़ या आँख में नहीं गया।इस अवसर पर ऑपरेशन थिएटर में बेहोशी के डॉक्टर एस बी सिंह , सिस्टर अन , सिस्टर शिनू डॉक्टर अनिर्विना आदि उपस्थित रहे ।  मरीज़ उत्तराखण्ड के एक वॉटरफॉल के रुके हुए पानी में २ हफ़्ते पहले नहाया था ,तालाब में या पोखरें में नहाने वाले...

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

Image
नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप। एक तरफ प्रदेश सरकार सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जे के खिलाफ अभियान शुरू की है और सुरक्षित प्रकृति की जमीनों ग्राम समाज की जमीनों को कब्जा मुक्त करने का अभियान चल रहा है। ऐसे में मौके पर मडियाहू नगर पंचायत के बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा उर्फ चौथी,  अध्यक्ष रुखसाना फारूकी के देवर वैस फारुकी, व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारुकी व जो भूमाफिया किस्म के व्यक्ति है वह लोग नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों के साथ बैठकर भंडरिया टोला  पाही में सुरक्षित प्रकृति की गड़ही खाते की जमीन  गाटा संख्या455 को भूमाफियाओं द्वारा पाट कर उसका प्रकृति परिवर्तन कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है ।  मामले में नगर पंचायत मौन धारण किए हुए हैं। जब इस संबंध में मौके पर मौजूद नगर पंचायत के बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा उर्फ चौथी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह नगर पंचायत के अध्यक्ष के कहने पर यह काम किया जा रहा है। मौके पर दर्जनों की संख्या में मिट्टी लगी ट्रैक्टर मिट्टी पाटने में लगी हुई थी। मामले की सूचना आसपास के लोग...

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रम

Image
विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रम  अथर्वन फाउण्डेशन व सीएमपी डिग्री काॅलेज के वनस्पति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 5 जून पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्नातक, परास्नातक और शोध छात्रों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों जैसे डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया गया । प्राचार्य प्रोफेसर अजय प्रकाश खरे ने पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने पर बोल दिया । अथर्वन फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश चंद्र मिश्र ने बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एन०बी० सिंह (हरियाली गुरु) ने पौधा रोपण किया तथा लोगों को प्लास्टिक की पानी की बोतल ना खरीदने की बात की। पंजाब यूनिवर्सिटी से डॉक्टर मनीष कपूर ने पर्यावरण जागरूकता के संदेश दिये।     इस अवसर पर अथर्वन फाउंडेशन की सेक्रेटरी डा० कंचन मिश्रा ने छात्रों को मिनिमलिस्टिक लाइफ स्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था के अन्य गणमान्य सदस्य डा० रश्मि भार्गव, डा० समीर भार्गव, र...