Posts

Showing posts from March, 2023

राम नवमी की रात अराजक तत्वों ने मूर्ति तोड़कर किया खंडित , भड़का भक्तों का आक्रोश।

राम नवमी की रात अराजक तत्वों ने मूर्ति तोड़कर किया खंडित , भड़का भक्तों का आक्रोश। पुलिस ने दूसरी मूर्ति मंगाकर कराया स्थापित मामले को कराया शांत। मड़ियाहूं जौनपुर । स्थानीय नगर के मोहल्ला सदर गंज में स्थित बंजारा बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार की रात अराजक तत्वों द्वारा बंजारा बाबा की मूर्ति पिंड को उखाड़ कर फेंक देने की जानकारी सुबह जब भक्तों को हुई तो मौके पर काफी भीड़ लग गई सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई । जानकारी के अनुसार बीती रात बंजारा बाबा परिसर में लगे विशाल पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बंजारा बाबा पिंड को अराजक तत्वों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया जब सुबह भक्त दर्शन के लिए पहुंचे तो पिंड हटा देख लोग आक्रोशित हो गए सूचना पाते ही सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल ओम नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए उपस्थित लोगों को कोतवाल ने काफी प्रयास के बाद समझा-बुझाकर शांत कराया उनकी बात को मानते हुए लोग शांत हो गए कोतवाल ओम नारायण सिंह ने बताया कि दूसरी मूर्ति पिंड मंगा कर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर स्थापित करा  दिया गया उसके बाद  मामला शांत हुआ। इस मौके पर...

10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार। मड़ियाहूं जौनपुर।  अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान बीते 30 मार्च को मडियाहू प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम नगर के  गौशाला तिराहे पर सघन चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर की सूचना पर रानीपुर तिराहे के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसकी जामा तलाशी ली गई तो उसके पास एक जरकिन में 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई पूछने पर उसने अपना नाम मनीष शिल्पकार पुत्र पप्पू शिल्पकार निवासी खैरूद्दीन गंज थाना मडियाहू बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।

शासनादेश के तहत स्थानांतरण आदेश के बावजूद कार्यमुक्त नहीं किया गया लाइनमैन।

शासनादेश के तहत स्थानांतरण आदेश के बावजूद कार्यमुक्त नहीं किया गया लाइनमैन। विगत कई वर्षों से अंगद की तरफ पांव जमाया हैं लाइनमैन मड़ियाहूं जौनपुर।  स्थानीय नगर के 33 /11 केवी विद्युत उप केंद्र मडियाहू पर तैनात लाइनमैन निसार अहमद विगत कई वर्षों से इसी उप केंद्र पर तैनात है लगातार एक ही उप केंद्र पर रहने से वह नगर में अपना वर्चस्व कायम किया हुआ है और उपभोक्ताओं के साथ उनके कमजोरियों का नाजायज फायदा भी उठाने का काम करता है जिससे उपभोक्ता आए दिन इसकी हरकतों से ज्यादा परेशान रहता है। इसका यह कार्य नगर में काफी चर्चित है कि कोई भी नाजायज विद्युत कार्य कराना है तो है यह कार्य करने का जिम्मा लेता है और अधिकारियो से अपनी अच्छी खासी पैठ भी बनाने का धौस भी देता है।अनैतिक कार्यो के लिए यह मोटी रकम की वसूली भी करता है। जिससे आम  उपभोक्ता इसकी हरकतों से काफी त्रस्त हो जाते हैं नगर में कई अवैध नाजायज कार्यों को अंजाम देकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के शरण में रहकर अपना उल्लू सीधा करना इसकी आम बात हो गई है। इसकी शिकायत होने पर जिला कार्यालय विद्युत वितरण विभाग जौनपुर की तरफ से दिनांक 13मई 2022 पत्रांक...