राम नवमी की रात अराजक तत्वों ने मूर्ति तोड़कर किया खंडित , भड़का भक्तों का आक्रोश।

राम नवमी की रात अराजक तत्वों ने मूर्ति तोड़कर किया खंडित , भड़का भक्तों का आक्रोश।



पुलिस ने दूसरी मूर्ति मंगाकर कराया स्थापित मामले को कराया शांत।

मड़ियाहूं जौनपुर ।

स्थानीय नगर के मोहल्ला सदर गंज में स्थित बंजारा बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार की रात अराजक तत्वों द्वारा बंजारा बाबा की मूर्ति पिंड को उखाड़ कर फेंक देने की जानकारी सुबह जब भक्तों को हुई तो मौके पर काफी भीड़ लग गई सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई ।
जानकारी के अनुसार बीती रात बंजारा बाबा परिसर में लगे विशाल पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बंजारा बाबा पिंड को अराजक तत्वों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया जब सुबह भक्त दर्शन के लिए पहुंचे तो पिंड हटा देख लोग आक्रोशित हो गए सूचना पाते ही सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल ओम नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए उपस्थित लोगों को कोतवाल ने काफी प्रयास के बाद समझा-बुझाकर शांत कराया उनकी बात को मानते हुए लोग शांत हो गए कोतवाल ओम नारायण सिंह ने बताया कि दूसरी मूर्ति पिंड मंगा कर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर स्थापित करा  दिया गया उसके बाद  मामला शांत हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में नगर के भक्तगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।