नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान
नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान।
त्वरित कार्यवाही करते हुए अधेड़ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जौनपुर।
जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के एक गावँ की रहने वाली कक्षा 6 की नाबालिक छात्रा जो कि बलभद्र इंटर कालेज में पढ़ती है कि बगल के दुकानदार मुहर्रम नाइ 55 वर्ष ने 12 मार्च की दोपहर में बहला फुसलाकर अपनी दुकान में ले जाकर उससे जोर जबरजस्ती करते हुए अश्लीलता करने लगा इतना ही नही किसी से वीडियो भी बनवा रहा था जिसका वीडियो वायरल हो गया।छात्रा सारी आपबीती अपने परिजनों से बताई जिसपर उसके पिता ने मड़ियाहूं कोतवाली में आज बुधवार को आकर उपरोक्त मुहर्रम नाइ के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जैसे ही मामले की जानकारी हुई पुलिस ताबकतोड़ कार्यवाही करते हुए आरोपी मुहर्रम नाइ के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करने में लगी हुई है।


Comments
Post a Comment