कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।
प्रधान को पुलिस ने लिया हिरासत में,फिर दो घंटे बाद छोड़ा, मड़ियाहूं कोतवाली में समर्थकों की जमकर नारेबाजी।
कोतवाली के सामने वर्तमान प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ जमकर कि नारेबाजी ।
जौनपुर।
जिले के मड़ियाहू कतवाली क्षेत्र के ब्रह्मदेवा गांव के ग्राम प्रधान सुधीर सिंह विद्रोही को शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के लगभग मड़ियाहूं पुलिस ने क्षेत्र के ठाकुर मातिवर सिंह पीजी कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।इसकी जानकारी प्रधान ने फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से लोगो को दी जिसकी जानकारी होने पर सैकड़ो की संख्या में प्रधान समर्थक कोतवाली पहुच कर प्रधान सुधीर सिंह विद्रोही जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।और गिरफ्तारी के विरुद्ध हंगामा खड़ा कर दिया।
मौके पर मौजूद कोतवाल विनोद कुमार मिश्र ने सभी को अपने कार्यालय में बैठाकर शांति पूर्वक वार्तालाप किया और उच्चाधिकारियो से बात कर मुचलका पर छोड़ दिया।इसपर पत्र प्रतिनिधियो से वार्तालाप करते हुए प्रधान ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि सांसद बीपी सरोज ने उनके ऊपर फर्जी आईटी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है जो कि पूर्ण रूप से गलत है उन्होंने जो कहा है ।
हमने वही वीडियो सोशलमीडिया पर डाला था जिसको लेकर ये आगबबूला हो गए और मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा अपने मीडिया प्रभारी से करवा दिया जिसपर हमने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में इनके कारनामो का चिट्ठा खोल रहा था कि आज पुलिस पर दबाव बनाकर गिरफ्तार करा दिया इसकी जानकारी होने पर समर्थकों का गुस्सा और फुट गया और कोतवाली गेट के पास सैकड़ो की संख्या में लोग पहुच कर बीपी सरोज मुर्दाबाद व प्रधान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसपर पुलिस ने सभी को शांत कराया और वार्तालाप के बाद मुचलके पर रिहा कर दिया।




Comments
Post a Comment