Posts

Showing posts from December, 2021

किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म

Image
  किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म  जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय नगर के एक मोहल्ला निवासी 10 वर्षीय छात्र के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया ।पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी।  नगर के एक मोहल्ले निवासी महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र नगर के एक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र है। वह रोज की भांति मंगलवार को भी विद्यालय पढ़ने गया था। दोपहर खाने की छुट्टी हुई थी। उनका लड़का विद्यालय के बाहर खेल रहा था । तभी मिरदहा मोहल्ला निवासी साकिब उसका मुंह दबाकर विद्यालय के बगल बाउंड्री में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। बच्चे के शोर मचाने पर विद्यालय की अध्यापिका एवं अन्य मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया। सूचना पर बच्चे के स्वजन वहां पहुंचे। स्वजन द्वारा जब आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपी तो उसके स्व जनों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई ।पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 377 /506 आईपीसी ...