किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म
किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म
नगर के एक मोहल्ले निवासी महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र नगर के एक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र है। वह रोज की भांति मंगलवार को भी विद्यालय पढ़ने गया था। दोपहर खाने की छुट्टी हुई थी। उनका लड़का विद्यालय के बाहर खेल रहा था । तभी मिरदहा मोहल्ला निवासी साकिब उसका मुंह दबाकर विद्यालय के बगल बाउंड्री में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। बच्चे के शोर मचाने पर विद्यालय की अध्यापिका एवं अन्य मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया। सूचना पर बच्चे के स्वजन वहां पहुंचे। स्वजन द्वारा जब आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपी तो उसके स्व जनों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई ।पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 377 /506 आईपीसी व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर लिया है और आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। इस संबंध में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया किपीड़ित किशोर को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है ।
संवाददाता
रवि कुमार केशरी
क्राइम रिपोर्टर
Comments
Post a Comment