Posts

Showing posts from December, 2023

बकरी ने दिया अजीब मेमने को जन्म, देखने वालो की उमड़ी भीड़

Image
बकरी ने दिया अजीब मेमने को जन्म, देखने वालो की उमड़ी भीड़ जौनपुर। जौनपुर जिले के केराकत  तहसील अंतर्गत नुआंव गांव के दलित बस्ती में लालचंद नामक व्यक्ति की बकरी ने मंगलवार दोपहर को एक ऐसे मेमने को जन्म दिया, जिसका सिर आदमी के सिर से मिलता हुआ हैं। जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे हैं।  लालचंद ने बताया की मेमना दूध नहीं पी रहा हैं। जिससे चम्मच से घर के सदस्य द्वारा दूध पिलाया जा रहा हैं। वह मेमना चल फिर भी नहीं पा रहा है। बकरी का इस बार तीसरी व्यांत हैं। हालांकि गांव में कुछ लोग इसे भूत-प्रेत का चक्कर, तो कुछ लोग ईश्वर की माया, जिसे लेकर अलग-अलग चर्चा का माहौल बना हुआ हैं। पशु चिकित्सक गुलाब ने बताया की बकरी में कैल्सियम की कमी होने से मेमने के सिर की बनावट अजीब हो गई है। इसके जिंदा रहने की बहुत कम उम्मीद हैं। जो कुछ ही दिन जीवित रह सकता हैं।

करोड़ों वेसकिमती जमीन पर भू माफिया कर रहे थे कब्जा।

Image
करोड़ों वेसकिमती जमीन पर भू माफिया कर रहे थे कब्जा। नगर पंचायत के हस्तक्षेप से रुका निर्माण कार्य। जौनपुर। जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले में नगर पंचायत के मवेशी खाने की जमीन को भूमाफियाओं द्वारा स्थानिक प्रशासन के सहयोग से जबरदस्ती हड़पने का मामला गरमा गया है। दो पक्षों के बीच उपरोक्त जमीन को लेकर एक पक्ष जहां निर्माण करने के लिए डटा है वही दूसरा पक्ष अपनी बैनामा बताकर रोकने के लिए खड़ा हुआ है। तीसरा पक्ष नगर पंचायत अपनी जमीन बताते हुए जिलाधिकारी से पहल करते हुए अवैध रूप से हो रहे निर्माण को रुकवा दिया है। लेकिन निर्माण कर्ता मौके पर निर्माण करने के लिए अड़े हुए हैं। जिससे मौके पर कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। दिलावरपुर मोहल्ले में स्थित सार्वजनिक शौचालय के सामने काफी करोड़ों की वेशकीमती जमीन खाली पड़ी हुई थी। अभी नगर पंचायत उस पर निर्माण के लिए सोच ही रहा था की छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को एक पक्ष ईटा, बालू, गिट्टी गिराकर अचानक निर्माण करना शुरू कर दिया। करोड़ों की वेशकीमती जमीन सार्वजनिक शौचालय के ठीक सामने निर्माण होने से नगर में हलचल मच गया। ध...

सरकारी पेड़ काटना वन माफियाओं को पड़ा भारी।

Image
सरकारी पेड़ काटना वन माफियाओं को पड़ा भारी। वन विभाग के अधिकारियों ने दर्ज कराया मुकदमा दो बाइक मौके से बरामद । जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना अंतर्गत शेखूपुर टावर के पास पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे सरकारी हरा महुआ का पेड़ बन माफिया द्वारा धड़ल्ले से शनिवार की शाम रात की अंधेरे में काट गिराया गया इसकी भनक जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों को मिली आनंद फानन में मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय वन विभाग अधिकारी ने देखा कि सरकारी हरा महुआ का पेड़ काट गिराया गया है  जिसकी निगरानी में वन विभाग अधिकारी लगे हुए थे कि रविवार की सुबह कटे हुए पेड़ जैसे लादने के लिए वहां कुछ लोग बाइक लेकर पहुंचे वैसे ही वन विभाग के अधिकारी धरदबोचने के लिए पहुंचे तो वन माफिया द्वारा बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गए मौके से क्षेत्रीय वन विभाग अधिकारी दो बाइक को कब्जे में लेकर नेवढ़ीया थाने पर ले जाकर अग्रीम कार्रवाई में जुटी हुई है  जब इस पूरे मामले में हमारे स्थानीय रिपोर्टर द्वारा  वन विभाग के  अधिकारी रेंजर विनय प्रकाश से फोन पर बात किया गया तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि सरकारी हरा पेड़ काट गिराया गया था और पेड़ को उठाने के ...