सरकारी पेड़ काटना वन माफियाओं को पड़ा भारी।

सरकारी पेड़ काटना वन माफियाओं को पड़ा भारी।



वन विभाग के अधिकारियों ने दर्ज कराया मुकदमा दो बाइक मौके से बरामद ।

जौनपुर।

जिले के नेवढ़िया थाना अंतर्गत शेखूपुर टावर के पास पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे सरकारी हरा महुआ का पेड़ बन माफिया द्वारा धड़ल्ले से शनिवार की शाम रात की अंधेरे में काट गिराया गया इसकी भनक जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों को मिली आनंद फानन में मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय वन विभाग अधिकारी ने देखा कि सरकारी हरा महुआ का पेड़ काट गिराया गया है 


जिसकी निगरानी में वन विभाग अधिकारी लगे हुए थे कि रविवार की सुबह कटे हुए पेड़ जैसे लादने के लिए वहां कुछ लोग बाइक लेकर पहुंचे वैसे ही वन विभाग के अधिकारी धरदबोचने के लिए पहुंचे तो वन माफिया द्वारा बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गए मौके से क्षेत्रीय वन विभाग अधिकारी दो बाइक को कब्जे में लेकर नेवढ़ीया थाने पर ले जाकर अग्रीम कार्रवाई में जुटी हुई है 


जब इस पूरे मामले में हमारे स्थानीय रिपोर्टर द्वारा  वन विभाग के  अधिकारी रेंजर विनय प्रकाश से फोन पर बात किया गया तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि सरकारी हरा पेड़ काट गिराया गया था और पेड़ को उठाने के लिए वहां पर कुछ लोग आए हुए थे हमारे अधिकारियों को देखकर भाग निकले और मौके से दो बाइक बरामद कर ली गई है और सरकारी पेड़ काटने के मामले में सोनू सिंह के ऊपर नाम दर्ज मुकदमा किया जा रहा है सोनू सिंह वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कुवार बाजार के रहने वाले हैं पेड़ काटने का व्यवसाय करते हैं एक तरफ सरकार पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण करवा रही है तो ही दूसरी तरफ बन माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से सरकारी हरे पेड़ काट गिराये जा रहे हैं वन विभाग के इस कार्रवाई से वन माफियाओं में हरकंप मचा हुआ है।



Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।