मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।
जौनपुर ।
जिले के मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, आपको बता दे कि जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसुलहा सर्किल में तैनात स्वदेश पांडे लेखपाल को वाराणसी यूनिट की एंटी करप्शन की टीम ने ₹10000 घूस लेते हुए रंग के हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता धर्मेंद्र तिवारी क्या कहते हैं
शिकायतकर्ता धर्मेंद्र तिवारी निवासी थाना नेवढ़िया के के द्वारा बताया गया कि तहसील दिवस पर पर प्रार्थना पत्र देकर खेत का नाम करने का आख्या देने की ऐवज में ₹10000 की रिश्वत की पेशकश की थी लेखपाल द्वारा, जो पीड़ित ने वाराणसी एंटी करप्शन टीम के द्वारा शिकायत किया गया था, एंटी करप्शन वाराणसी की यूनिट टीम ने लेखपाल स्वदेश पांडे पुत्र कमला प्रसाद पांडे ग्राम नहोरा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर इसका एक प्राइवेट सहयोगी जितेंद्र बहादुर पुत्र श्री राजकुमार ग्राम उसराव थाना नेवढ़िया को रंगे हाथ पैसा लेते गिरफ्तार कर लिया।
एंटी करप्शन निरीक्षक मैनेजर सिंह वाराणसी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता धर्मेंद्र तिवारी के प्रार्थना पत्र पर एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने दोपहर 3:50 के आसपास शिकायतकर्ता के आधार पर संकल्प इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने पैसा देते हुए रंगे हाथ लेखपाल को गिरफ्तार किया गया है विधि कार्रवाई की जा रही है।


Comments
Post a Comment