इतिहास दिवस संगोष्ठी का आयोजन पी जी कालेज में किया गया। जौनपुर। मड़ियाहूं स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय इतिहास संकलन समिति, काशी प्रांत के जौनपुर इकाई द्वारा इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता योजना बैठक एवं "राष्ट्रीय चेतना और युवा शक्ति" विषय पर इतिहास दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव संजय ने कहा कि भारत का इतिहास विश्व में सबसे प्राचीन है और हम सब यहीं के मूल निवासी हैं। भारत के गौरवशाली इतिहास से पूरी दुनिया ने ज्ञान प्राप्त किया और सभ्य हुए। संजय जी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय है गुलामी के प्रतीकों को ध्वस्त करके भारत के गौरवशाली इतिहास को पुनः स्थापित करना होगा। श्री मिश्र ने चिति और प्रवत्ति के अंतर्संबंधों को राष्ट्र निर्माण की अद्भुत कड़ी बताया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने किया और सभा को अतिथियों से परिचित कराया। डॉ पाठक ने कहा कि यदि वास्कोडिगामा ने भारत की खोज की तो उससे 1800 वर्ष पूर्व सिकंदर कैसे भारत पर आक्रमण करने आया। ये उदाहरण है...