गुमशुदा अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पोखरे में पाया गया।
गुमशुदा अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पोखरे में पाया गया। मड़ियाहूँ जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार की सुबह शव पाये जाने से सनसनी फैल गई। शव पोखरे के बीच औंधे मुंह उतराया हुआ था जिसकी पहचान जिलाजीत जैसवार पुत्र मुन्नीलाल जैसवार 50 वर्ष निवासी ग्राम आशापुर सिरौली थाना रामपुर की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जिलाजीत जैसवार मुंबई में सपरिवार रहकर कपड़े की सिलाई का काम करता था। वह अपनी बहन की बीमारी की सूचना पाकर शनिवार को गोदान एक्सप्रेस से गांव के लिए चला। इस संबंध में गंधौना निवासी जिलाजीत के साले राजकुमार ने बताया कि उन्होंने रविवार को मोबाइल से बताया कि गांव के ही 2 लोग और मिल गए हैं जिनके साथ में आ रहा हूं तुम लोग जमालापुर बाजार मेरा इंतजार करना। शाम तक उक्त बाजार न पहुंचने पर राजकुमार मैं बहुत खोजबीन किया परंतु जिला जीत का पता नहीं चल सका। जिलाजीत की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में भी दिया गया था परंतु पुलिस कोई सुराग नही...