बदलापुर के तीन गावो मे नही रहेगा अंधेरा।

 बदलापुर के तीन गावो मे नही रहेगा अंधेरा। 



बदलापुर (जौनपुर) 

दिलशाद अहमद

बदलापुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली मेढ़ा बाजार, चंदापुर तथा कुंही गॉव को हाई मास्क सोलर लाइट से जगमगाने की कवायद शुरू हो गयी है। जिला पंचायत सदस्य निशा सिंह के प्रतिनिधि शिव प्रताप उर्फ नाटे सिंह ने शुक्रवार को तीनो चिन्हित स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से भूमि पूजन किया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए नाटे सिंह ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव के समय जनता से किये गए वादों को पूरा करने का प्रयास कर रहा हूँ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कला धनञ्जय सिंह रेड्डी के सार्थक प्रयास का परिणाम है कि पूरी पारदर्शिता के साथ जिला पंचायत का कार्य हो रहा है। कमीशनखोरी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने में वह सफल रही है। जिसकी वजह से जनपद में हर कार्य गुणवत्तापरक हो रहा है। जिला पंचायत के जरिये यूनियन बैंक के पास मेढ़ा बाजार, चंदापुर बाजार तथा कुंही गॉव में लग रही है हाई मास्क सोलर लाइट सस्ती के साथ साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण वाली है। बाजारवासियों व ग्रामीणवासियों को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मेढ़ा ग्राम प्रधान हुकुम यादव, बघाड़ी प्रधान  अजय सिंह, डडारी प्रधान दिनेश मिश्रा, सत्यदेव सिंह, रमेश सिंह, छोटे मिश्रा, शुभ्रमनि शर्मा, छोटे लाल जायसवाल, सत्यनारायण जायसवाल, नन्हकू निषाद, मोथा निषाद अध्यक्ष किसान यूनियन, मुख्तार, सरताज आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।