डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

 डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत 



एंबुलेंस में ही महिला का शव छोड़कर डॉक्टर हुए फरार |





जौनपुर । मड़ियाहूं कोतवाली अंतर्गत मिश्राना मोहल्ला निवासी ललिता मौर्या पत्नी अजय कुमार मौर्य उम्र लगभग 28 वर्ष जिसके पति रोजी रोजगार सिलसिले मैं मुंबई रहते हैं ।वह अपने मायके ग्राम गहलाई थाना बरसठी में रह रही थी ।आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को प्रसव पीड़ा होने पर गांव में ही स्थित महिला चिकित्सक डॉ रेनू यादव की क्लीनिक पर उसका भाई प्रसव हेतु ले गया ,जहां से रेनू यादव के द्वारा हालत गंभीर बताते हुए महिला के ऑपरेशन हेतु मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित निजी अस्पताल राजन हॉस्पिटल ले आई |



परिजनों के  अनुसार घटना के बारे में बताया जाता है कि डॉ रेनू यादव के कहने पर और रेनू यादव द्वारा स्वयं ले आकर सरकारी अस्पताल के बगल में निजी हॉस्पिटल राजन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक एक चिकित्सक द्वारा प्रसव पीड़िता का ऑपरेशन लगभग 1:00 बजे के लगभग निजी हॉस्पिटल राजन हॉस्पिटल में किया गया ।जहां बच्चे को तो स्वस्थ बचा लिया गया तथा ऑपरेशन के बाद महिला का रक्त स्राव नहीं बंद हो सका ।तब डॉक्टर दीपक कुमार व निजी अस्पताल में उपस्थित अन्य डाक्टरों द्वारा परिजनों को यह बता कर हॉस्पिटल से भेज दिया गया कि खून की कमी है जाओ खून का इंतजाम करो ।परिजन खून लेने हेतु जिला मुख्यालय पर गए ।परिजनों के हटते ही डॉक्टर आस्था हॉस्पिटल के एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ दीप्त कुमार व अन्य डाक्टरों द्वारा बिना परिजनों को सूचना दिए पीड़िता को हालत गंभीर होने के कारण दूसरे हॉस्पिटल जौनपुर ले जाया गया ।जब परिजन पीड़िता का ब्लड ग्रुप जानने के लिए डॉक्टर को बार-बार फोन करने लगा  तो डॉक्टर द्वारा यह बताया गया कि हालत गंभीर होने की वजह से उसे जौनपुर किसी निजी अस्पताल ले जाया गया हैं।फिर कुछ देर बाद परिजनों को यह सूचना दी गई कि पीड़िता ललिता की तबीयत अत्यधिक खराब होने के कारण उसे वाराणसी अनंत निजी हॉस्पिटल वाराणसी ले जा रहे हैं ।पीड़ित का भाई आनन-फानन में वाराणसी अनंत हॉस्पिटल पहुंचा तो वहां पर हॉस्पिटल के बाहर कोई डॉक्टर नहीं दिखाई दिया तो वह डॉक्टरों को फोन करने लगा लेकिन कोई भी डॉक्टर उसका फोन नहीं उठा रहा था और ना ही कोई स्पष्ट जवाब दे रहा था। जिससे वह हैरान व परेशान था। तब उसे आस्था हॉस्पिटल मड़ियाहूं जौनपुर का एंबुलेंस दिखाई दिया।तब एंबुलेंस के पास पहुंचा तो वहां पर एंबुलेंस तो खड़ी थी ना तो कोई उसका चालक दिखा और ना ही कोई डॉक्टर जब उसने एंबुलेंस का गेट खोला तो अपनी बहन को मृत अवस्था में देखा तब वह शोर मचाने लगा और अन्य परिजन भी शोर मचाने लगे ।तब अस्पताल के दूसरे चिकित्सक आए और यह बताएं कि महिला मृत हो चुकी है और एंबुलेंस का चालक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में कार्यरत चिकित्सक दीप्त कुमार तथा अन्य डॉक्टर वहां से इस महिला को छोड़कर भाग चुके थे |

अनंत हॉस्पिटल वाराणसी के चिकित्सकों ने बताया कि जब इस महिला को मेरे यहां लेकर आए थे तभी अत्यधिक रक्त स्राव के कारण महिला की मृत्यु हो चुकी थी ।जिससे पश्चात परिजन किसी दूसरे चालक के माध्यम से एंबुलेंस को लेकर मड़ियाहूं राजन हॉस्पिटल लेकर आए जहां पर हॉस्पिटल में ताला लटका हुआ था । हॉस्पिटल का जो बोर्ड था वह भी हटा दिया गया था। सूचना मिलने पर अगल-बगल व मृत महिला के ससुराल के लोग मौके पर पहुंचकर हड़कंप मचाने लगे।  सूचना पर कोतवाली मड़ियाहूं से प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य आरक्षी गण मौके पर पहुंचे और महिला का शव कोतवाली मडियाहू ले आए और किसी प्रकार परिजनों को शांत करवाया । कहा आप तहरीर दीजिए और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।