पत्रकार उत्पीड़न पर उबाल: "पत्रकारों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं" – तामीर हसन शीबू
पत्रकार उत्पीड़न पर उबाल: "पत्रकारों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं" – तामीर हसन शीबू राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने सौंपा ज्ञापन, सीओ सिटी व चौकी प्रभारी को निलंबित करने की उठी मांग जौनपुर।बांदा जनपद में वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के युवा जिलाध्यक्ष नीरज निगम के साथ हुई कथित पुलिसिया अभद्रता और उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (पंजीकृत) ने इस पूरे मामले को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के आह्वान पर जौनपुर इकाई ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का कहना है कि 2 जून 2025 की रात सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह व सिविल लाइन चौकी प्रभारी शिवरतन गुप्ता ने पत्रकार नीरज निगम को फोन कर कोतवाली बुलाया और वहां उनके साथ अभद्र भाषा में बातचीत की गई, गाली-गलौज व मानसिक उत्पीड़न किया गया। इस घटना के बाद उनके विरुद्ध एफआईआर संख्या 05...