Posts

Showing posts from March, 2024

चंडिका धाम मंदिर के प्रबंधक नागेश निगम ने बताया हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी चैत्र अष्टमी को होगा मेले का आयोजन।

Image
हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी चैत्र अष्टमी दिन मंगलवार को मेला का होगा आयोजन : प्रबंधक नागेश निगम जौनपुर । जिले के मडियाहू नगर के चंडिका धाम मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अप्रैल चैत्र अष्टमी दिन मंगलवार की सायंकाल मेला एवं बिरहा का आयोजन किया जायेगा। बताते चलें कि 2 अप्रैल चैत्र अष्टमी दिन मंगलवार को विराट बिरहा का महा मुकाबला महिला गायिका उजाला यादव आजमगढ़, व लालचंद यादव जौनपुर के बीच होना है। क्रार्यक्रम के बारे में चंडिका धाम मंदिर प्रबंधक नागेश निगम ने बताया कि कार्यक्रम के व्यवस्थापक रमेश निगम, पूर्व प्रधान चंद्रभान यादव, सुरेश मोदनवाल (बबलू), मनोज कुमार केशरी, शैलेश पांडे , तिलकधारी केशरी, बंशीलाल केशरी , आदि गणमान्य नगर के सहयोग से कार्यक्रम संचालन किया जा रहा है, आप लोग पहुंच चंडिका धाम मंदिर पर पहुंच कर विरहा मुकाबला का भरपूर आनंद उठाएं।

2024 के लोकसभा मतदान में पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए मत प्रतिशत बढ़ाएगी।

Image
2024 के लोकसभा मतदान में पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए मत प्रतिशत बढ़ाएगी,: कृपाशंकर सिंह जौनपुर: आज लोकसभा जौनपुर का विधानसभा मल्हनी के मंडल बैजारामपुर में आयोजित मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता परिचय बैठक मण्डल अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा मतदान में पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए मत प्रतिशत को बड़े पैमाने पर बढ़ाएगी। हमारी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास है एवं प्रधानमंत्री ने भी जनता को विकास की गारंटी दी है जो की जनता के बीच विश्वास के भाव को दर्शाती है इसलिए हमारी देवतुल्य जनता अपना मन बना चुकी है कि एक बार फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी को बैठाएगी। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

जनकल्याणकारी योजनाओं से मोदी-योगी सरकार ने जनता का दिल जीता : नंदगोपाल गुप्ता नंदी

Image
जनकल्याणकारी योजनाओं से मोदी-योगी सरकार ने जनता का दिल जीता : नंदगोपाल गुप्ता नंदी मोदी और योगी सरकार ने कार्य कर अपना कार्य किया, अब कमल खिलाने की बारी हमारी है: पुष्पराज सिंह जौनपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरंतर अथक परिश्रम करके अपने मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास बनाए रखते हुए देश-प्रदेश में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया। जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता का दिल जीता। अब हम सबका प्रयास होना चाहिए कि पिछले चुनाव में भाजपा को मिले मतों में 370 से अधिक मतों को बढ़ाने का प्रयास कर ऐतिहासिक रूप से भाजपा का कमल खिलायें और प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर देने व दिलाने का प्रयास हम सभी बूथ के कार्यकर्ताओं का होना चाहिए। उक्त बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने जौनपुर लोकसभा के चुनावी कार्यालय पर विधानसभा जौनपुर की समन्वय बैठक में पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र के संयोजक व प्रभारी के साथ बैठक के दौरान कहीं।  इसी क्रम मे उत्तरी मंडल के बूथ समिति के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थाप...

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

Image
मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप। सीमांकन के समय नहीं दिखाई दी नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना फारूकी व अधिशासी अधिकारी चन्दन गौड़। जौनपुर। आचार संहिता लागू होने के उपरांत जिले के मडियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष पति कमाल फारूकी द्वारा भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डर दिखाकर मुस्लिम समुदाय की जमीन पर अवैध रूप से नगर पंचायत का विकास कार्य दिखाकर उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।  विदित हो कि नगर पंचायत मडियाहू ने अध्यक्ष रुखसाना फारूकी के पति कमाल फारुकी नगर पंचायत के नवापुरा वार्ड में नगर पंचायत द्वारा विकास कार्य दिखाकर वहां के निवासियों की बैनामा व खेत की जमीन में जबरदस्ती तालाब के नाम पर अवैध खनन करके उस मिट्टी को जेसीबी से उठाकर ट्रैक्टर में भरवा कर उसे बेचा जा रहा है ऐसा वहा के स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि सर्व विदित है कि संपूर्ण भारत में लोकसभा के चुनाव के मद्दे नजर आचार संहिता लगा हुआ है जिसके तहत कोई भी विकास कार्य या नया निर्माण कार्य विकास का नहीं कराया जा सकता परंतु नगर पंचायत के अध्यक्ष पति कमाल फारूकी जो कि शासनादेश का भी उ...

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

Image
मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप। सीमांकन के समय नहीं दिखाई दी नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना फारूकी व अधिशासी अधिकारी चन्दन गौड़। जौनपुर। आचार संहिता लागू होने के उपरांत जिले के मडियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष पति कमाल फारूकी द्वारा भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डर दिखाकर मुस्लिम समुदाय की जमीन पर अवैध रूप से नगर पंचायत का विकास कार्य दिखाकर उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।  विदित हो कि नगर पंचायत मडियाहू ने अध्यक्ष रुखसाना फारूकी के पति कमाल फारुकी नगर पंचायत के नवापुरा वार्ड में नगर पंचायत द्वारा विकास कार्य दिखाकर वहां के निवासियों की बैनामा व खेत की जमीन में जबरदस्ती तालाब के नाम पर अवैध खनन करके उस मिट्टी को जेसीबी से उठाकर ट्रैक्टर में भरवा कर उसे बेचा जा रहा है ऐसा वहा के स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि सर्व विदित है कि संपूर्ण भारत में लोकसभा के चुनाव के मद्दे नजर आचार संहिता लगा हुआ है जिसके तहत कोई भी विकास कार्य या नया निर्माण कार्य विकास का नहीं कराया जा सकता परंतु नगर पंचायत के अध्यक्ष पति कमाल फारूकी जो कि शासनादेश का भी उ...

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

Image
जौनपुर में आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ, एक साथ इतने पुलिसकर्मी और उप निरीक्षक का तबादला होने से जौनपुर के पुलिसिया सिस्टम में मचा हड़कंप। जौनपुर के पुलिस कप्तान ने किया बड़ा फेरबदल जौनपुर की दो लोकसभा सीटों पर चुनाव को लेकर जौनपुर के पुलिस कप्तान अजय पाल शर्मा लगातार जौनपुर के पुलिसिया सिस्टम को मजबूत करने में जुटे हैं जिससे जौनपुर की लोकसभा और मछली शहर की लोकसभा सीटों पर सा कुशल संपन्न कराया जाए चुनाव,  एसपी अजय पाल शर्मा ने उप निरीक्षक जयप्रकाश दुबे को थाना कोतवाली से सरेरी भेजा, उपप्रेक्षक राकेश कुमार राय पुलिस लाइन से थाना सुरेरी की कमान सौंप गई, वहीं पिछले 3 सालों से एक ही थाने में जमे रहने वाले 35 आरक्षी का एक साथ तबादला हुआ, जौनपुर में एक साथ इतने बड़े तबादले होने से जौनपुर के पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जौनपुर की दो लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में चुनाव होना है जिसको लेकर लगातार जौनपुर के पुलिस कप्तान अजय पाल शर्मा चुनाव को लेकर एक साथ बड़े तबादले की सूची जारी कर दी है जिससे आने वाले लो...

पीजी कॉलेज मड़ियाहूं में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Image
पीजी कॉलेज  मड़ियाहूं में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद  प्रतियोगिता संपन्न जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में सत्र 2023- 2024 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को स्वर्गीय राजकिशोर तिवारी स्टेडियम मडियाहू पीजी कॉलेज में संपन्न हुई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता समारोह में पीजी कॉलेज के बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, बीएड एवं बीटीसी के छात्रों ने प्रतिभा किया। खेल प्रभारी प्रो उमेश राव एवं सह प्रभारी अरुण कुमार के निर्देशन में स्वस्थ वातावरण में प्रतियोगिता संपन्न हुई। क्रिकेट का प्रथम विजेता बीए ए टीम द्वितीय विजेता बीएससी बी टीम महिला कबड्डी की प्रथम विजेता बा तथा द्वितीय विजेता ब टीम रही पुरुष कबड्डी प्रथम स्थान बा प्रथम सेमेस्टर एवं द्वितीय स्थान बा बी टीम को मिला। 200 मीटर की दौड़ में अंकित वर्मा प्रथम सचिन द्वितीय 800 मीटर  महिला दौड़ में प्रीति गौतम प्रथम खुशबू पटेल द्वितीय। 1600 मीटर की दौड़ में प्रदीप राजभर प्रथम और प्रमोद पाल द्वितीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में रवि शिल्पकार डिस्कस थ्रो में सागर शिल्पकार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौ...

चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने नगर से बड़े पैमाने पर बैनर होर्डिंग उतरवाया

Image
चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने नगर से बड़े पैमाने पर बैनर होर्डिंग उतरवाया जौनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा जारी आचार संहिता के अनुपालन में मड़ियाहूं प्रशासन तत्काल हरकत में आया देर शाम को उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं  कुणाल गौरव,क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह,तहसीलदार कृष्ण राज सिंह,नायब तहसीलदार संदीप सिंह व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र की संयुक्त टीम ने पूरे नगर में अभियान चलाकर लगाए गए बैनर ,पोस्टर व होर्डिंग को तत्काल उतरवाकर चुनाव आयोग के निर्देश का अनुपालन कराया।इस कार्यवाही को देख पूरा नगर चौकन्ना रहा।नगर सहित पूरे तहसील क्षेत्र में अब चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

मडियाहूं बेकर्स की दुकान का उद्घाटन प्राचार्य डॉ एस0के0 पाठक ने किया

Image
मडियाहूं बेकर्स की दुकान का उद्घाटन प्राचार्य0 डा एस0के0 पाठक ने किया जौनपुर। मडियाहूं बेकर्स प्राचार्य डॉ एस के पाठक ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित दुकान का उद्घघाटन किया। बता दे मडियाहू बेकर्स मडियाहू स्टेशन रोड़ स्थित दुकान का उदघाट्न प्राचार्य डॉ एस के पाठक ने किया मौके पर उपस्थित मडियाहूं बेकर्स के प्रो. जर्नलिस्ट राहुल गुप्ता ने स्वागत किया। एस के पाठक ने कहा की बेकरी दुकान खुलने से यहां के लोगों को केक,पेस्ट्री आदि के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा । वहीं दुकान संचालक राहुल गुप्ता ने बताया की हमारे दुकान में ग्राहकों को बर्थडे केक समेत बेकरी के सारे उत्पाद मिल जाएंगे साथ ऑर्डर पर भी केक आदी का बूक करा सकते हैं और ग्राहकों के लिए फैमिली पैक बिस्किट नमकीन, सेलीब्रेसन पैक पर विशेस छूट मिलेगा। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप, विनोद जायसवाल, अताउल्लाह खान, रवि सिन्हा, मुकेश मोदनवाल, शिवम् पांडे, गंगेश निगम, राजवीर यादव, कृष्णचंद्र तिवारी, समेत कई लोग उपस्थित थे।

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने संजय को दी श्रद्धांजलि,

Image
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने संजय को दी श्रद्धांजलि,   आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना। जौनपुर।  लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह बुधवार को मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के ऊँचनी कला गाँव मे संजय सिंह के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली स्थित ऊंचनी कला गांव में 4 मार्च को पुरानी जमीनी विवाद को लेकर की देर शाम को संजय सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जिसमे प्रधानपति व उनका पुत्र गिरफ्तार कर लिए गए है। शेष की गिरफ्तारी व कार्यवाही के लिए पुलिस कार्यवाही कर रही है इसके लिए भीउन्होंने पुलिस से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।परिवार को सरकार के तरफ से आर्थिक सहायता दिलाने की भी बात कही। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,रत्नाकर सिंह,अजीत सिंह,धनंजय सिंह चैयरमैन ,राजेश मौर्य ,मनोज ओझा आदि लोग रहे।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

Image
नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान। त्वरित कार्यवाही करते हुए अधेड़ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जौनपुर। जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के एक गावँ की  रहने वाली  कक्षा 6 की नाबालिक छात्रा जो कि बलभद्र इंटर कालेज में पढ़ती है कि बगल के दुकानदार मुहर्रम नाइ 55 वर्ष ने 12 मार्च की दोपहर में बहला फुसलाकर अपनी दुकान में ले जाकर उससे जोर जबरजस्ती करते हुए अश्लीलता करने लगा इतना ही नही किसी से वीडियो भी बनवा रहा था जिसका वीडियो वायरल हो गया।छात्रा सारी आपबीती अपने परिजनों से बताई जिसपर उसके पिता ने मड़ियाहूं कोतवाली में आज बुधवार को आकर उपरोक्त मुहर्रम नाइ के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जैसे ही मामले की जानकारी  हुई पुलिस ताबकतोड़ कार्यवाही करते हुए आरोपी मुहर्रम नाइ के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करने में लगी हुई है।

ड्राइवर की लापरवाही से दो वर्षीय मासूम बच्ची की गई जान।

Image
ड्राइवर की लापरवाही से दो वर्षीय मासूम बच्ची की गई जान 2 वर्षीय मासूम बच्ची सहाना की फाइल फोटो जौनपुर। जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर स्थित बबलू कबाड़ी के यहां कार्य कर रहे मजदूर की बच्ची का मैजिक गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही की से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सहाना पुत्री अकरम उम्र लगभग 2 वर्ष का पिता अकरम बबलू कबाड़ी के यहां परिवार के साथ रहकर कार्य करता है तथा सुबह लगभग 7:00 बजे के आसपास 2 वर्षीय पुत्री सहाना को पेड़ के नीचे सुलाकर लोग कार्य कर रहे थे कि, वही आगे टाटा मैजिक माल वाहक गाड़ी खड़ी थीं कि बबलू कबाड़ी का बेटागुलाम रसूल किसी कार्यवस गाड़ी को ले जाने हेतु पीछे की तरफ किया, पीछे खड़े परिजन ने आवाज दिया पीछे मत आओ बच्ची सो रही है परंतु वह सुन न सका और गाड़ी को पीछे की तरफ बढ़ा दिया जिससे सहाना उसकी चपेट में आ गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली में दिया जिससे पुलिस मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर जांच करने में लग गई।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र से ...

अपना दल एस पार्टी का मासिक बैठक हुआ संपन्न।

Image
अपना दल एस पार्टी का मासिक बैठक हुआ संपन्न। जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं विधानसभा के क्षेत्र के जमालापुर  हनुमान मंदिर पर अपना दल एस पार्टी का मासिक बैठक हुआ संपन्न बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला मंच जिला अध्यक्ष संजू पटेल वसिष्ट अतिथि व्यापार मंच जिला उपाध्यक्ष रवि गुप्ता कार्यक्रम का संचालन मड़ियाहूं विधानसभा महासचिव संजय पटेल ने किया मड़ियाहूं विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल जी के नेतृत्व में कार्यकम आयोजित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित रामनगर जोन अध्यक्ष राधेश्याम पटेल उर्फ पप्पू रामपुर जोन अध्यक्ष अजय पटेल मछलीशहर जिला सचिव साजन पटेल, रविशंकर गुप्ता, प्रमोद पटेल,विनय पटेल,अम्रतलाल पटेल,आशिष पटेल,आकाश पटेल, नागेंद्र पटेल,धिरेंद पटेल समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे आए हुए सभी कार्यकर्ताओं ने बारी से बारी से अपनी बातो को रखकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा किया गया

भाजपा नेता हत्याकांड कांड के मामले में थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी को किया गया लाइन हाजिर

Image
प्रमोद हत्याकांड कांड के मामले में थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी को किया गया लाइन हाजिर जौनपुर । जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के बिद्दापुर गांव के रहने वाले भाजपा नेता प्रमोद यादव की दिनदहाड़े बीते 7 मार्च गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, भाजपा नेता की हत्या के बाद जौनपुर के पुलिस का सिस्टम पर कई सवाल खड़े हो रहे थे जौनपुर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने में जौनपुर की पुलिस नाकाम साबित हो रही थी जिसको लेकर जौनपुर के पुलिस कप्तान अजय पाल शर्मा ने रविवार की बीती रात कई थाना प्रभारी को किया तबादला दो थाना प्रभारी का किया लाइन हाजिर। प्रमोद हत्याकांड के बाद सिकरारा के थाना अध्यक्ष राजा राम द्विवेदी को लापरवाही बरतने पर हटा दिया गया उनकी जगह तेज-तर्रार सब इंस्पेक्टर यजुवेंद्र सिंह को सिकरारा का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है नेवढिया के थाना अध्यक्ष अश्वनी दुबे के हटाकर उनके जगह लाइन बाजार से उप निरीक्षक प्रशांत पांडेय को लाया गया है केराकत कोतवाली की कमान निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह संभालेंगे। भाजपा नेता प्रमोद यादव कि हत्या के बाद जौनपुर पुलिस की किरकिरी हो रही थी,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र ...

ट्रक और कार की टक्कर में पिता-पुत्र सहित 6 लोगों की मौत हो गई है, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Image
ट्रक और कार की टक्कर में पिता-पुत्र सहित 6 लोगों की मौत हो गई है, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जौनपुर। जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर बड़ा हादसा हुआ है। ट्रक और कार की टक्कर में पिता-पुत्र सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल जौनपुर में कराया जा रहा है। हादसा, जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहा के पास शनिवार की रात करीब ढाई बजे हुआ। शनिवार की रात करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से कार सवार लोगों को निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मरने वाले के नाम 1- अनीश शर्मा (35) पुत्र गजाधर शर्मा, 2- गजाधर शर्मा (60) पुत्र लक्ष्मण शर्मा, 3- जवाहर शर्मा (55) पुत्र राम प्रताप, 4- गौतम शर्मा (18) पुत्र जवाहर शर्मा, 5- सोनम (32) पत्नी बजरंग शर्मा, 6- रिंकू देवी (3...

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन।

Image
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन। जौनपुर। अशर्फी देवी बालिका विद्यालय मडियाहू तथा बलरामपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय शीतल गंज अहिरौली में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के समापन के दिन मां वीणावादिनी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम‌ प्रस्तुत किया तथा विभिन्न प्रकार के रंगोली बनाएं। प्राचार्य  प्रोफेसर एस के पाठक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय योजना के माध्यम से सामाजिक समरसता का अनुभव होता है, हमें डॉ भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी ,स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों  के आदर्शों से शिक्षा लेनी चाहिए। इन महापुरुषों के आदर्श को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रमअधिकारी डॉक्टर दुर्गेश्वरी पांडेय ने कहा कि हम शिक्षा के माध्यम से जाति- पात उच्च नीच का भेदभाव जैसे कुर्तियां से बच सकते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काशी प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि हमें सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करना चाहिए। डॉक्टर देवेंद्र  उपाध्याय ने कहा...

दिल्ली में बिट्टू किन्नर का हुआ सम्मान

Image
बिट्टू किन्नर का हुआ सम्मान जौनपुर। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट गुलाबी समिति की नगर अध्यक्ष बिट्टू किन्नर को दिल्ली में नारी रत्न से सम्मानित किया गया है । शुक्रवार की देर शाम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्हें सम्मान से नवाज़ा गया है । बिट्टू किन्नर ने बताया कि राजधानी के अभिनन्दन वाटिका नज़फगढ़ में बाल युवा जागृति मंच द्वारा कार्यक्रम आहूत किया गया था । नारी रत्न के सम्मान से नवाजे जाने पर उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया है । शमा गुरु, डॉली जोशी, डॉ. अमलेंद्र कुमार गुप्ता, धर्मरक्षक मनीष कुमार गुप्ता, अध्यक्ष उर्वशी सिंह, अनूप गुप्ता, जगदीश यादव, मनोज पूरनमल, आशीष गुप्त आदि ने प्रसन्नता जताई है ।