पीजी कॉलेज मड़ियाहूं में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

पीजी कॉलेज  मड़ियाहूं में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद  प्रतियोगिता संपन्न



जौनपुर।


जिले के मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में सत्र 2023- 2024 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को स्वर्गीय राजकिशोर तिवारी स्टेडियम मडियाहू पीजी कॉलेज में संपन्न हुई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता समारोह में पीजी कॉलेज के बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, बीएड एवं बीटीसी के छात्रों ने प्रतिभा किया। खेल प्रभारी प्रो उमेश राव एवं सह प्रभारी अरुण कुमार के निर्देशन में स्वस्थ वातावरण में प्रतियोगिता संपन्न हुई। क्रिकेट का प्रथम विजेता बीए ए टीम द्वितीय विजेता बीएससी बी टीम महिला कबड्डी की प्रथम विजेता बा तथा द्वितीय विजेता ब टीम रही पुरुष कबड्डी प्रथम स्थान बा प्रथम सेमेस्टर एवं द्वितीय स्थान बा बी टीम को मिला। 200 मीटर की दौड़ में अंकित वर्मा प्रथम सचिन द्वितीय 800 मीटर  महिला दौड़ में प्रीति गौतम प्रथम खुशबू पटेल द्वितीय। 1600 मीटर की दौड़ में प्रदीप राजभर प्रथम और प्रमोद पाल द्वितीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में रवि शिल्पकार डिस्कस थ्रो में सागर शिल्पकार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
पुरस्कार वितरण उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव व तहसीलदार  कृष्ण राज सिंह यादव के हाथों संपन्न हुआ साथ में संदीप सिंह नायब तहसीलदार, प्रमोद यादव सत्येंद्र मौर्य तहसीलदार मडियाहू ने भी छात्रों को मेडल प्रदान किया। इस मौके पर प्रमोद श्रीवास्तव पंकज पाठक ने भी सक्रिय भूमिका  निभाया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एसके पाठक ने उपस्थित अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया इस अवसर पर कॉलेज के उप्राचार्य प्रो अंजनेय पांडेय संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो अजय वर्मा डॉ बृजेश चौबे डॉक्टर सुशील मिश्रा डॉक्टर देवेंद्र उपाध्याय  डॉ श्याम दत्त दुबे एवं कॉलेज के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर वेद प्रकाश चौबे ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।