ड्राइवर की लापरवाही से दो वर्षीय मासूम बच्ची की गई जान।
ड्राइवर की लापरवाही से दो वर्षीय मासूम बच्ची की गई जान
जौनपुर।
जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर स्थित बबलू कबाड़ी के यहां कार्य कर रहे मजदूर की बच्ची का मैजिक गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही की से मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सहाना पुत्री अकरम उम्र लगभग 2 वर्ष का पिता अकरम बबलू कबाड़ी के यहां परिवार के साथ रहकर कार्य करता है तथा सुबह लगभग 7:00 बजे के आसपास 2 वर्षीय पुत्री सहाना को पेड़ के नीचे सुलाकर लोग कार्य कर रहे थे कि, वही आगे टाटा मैजिक माल वाहक गाड़ी खड़ी थीं कि बबलू कबाड़ी का बेटागुलाम रसूल किसी कार्यवस गाड़ी को ले जाने हेतु पीछे की तरफ किया, पीछे खड़े परिजन ने आवाज दिया पीछे मत आओ बच्ची सो रही है परंतु वह सुन न सका और गाड़ी को पीछे की तरफ बढ़ा दिया जिससे सहाना उसकी चपेट में आ गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली में दिया जिससे पुलिस मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर जांच करने में लग गई।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Comments
Post a Comment