भाजपा नेता हत्याकांड कांड के मामले में थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी को किया गया लाइन हाजिर

प्रमोद हत्याकांड कांड के मामले में थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी को किया गया लाइन हाजिर


जौनपुर ।


जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के बिद्दापुर गांव के रहने वाले भाजपा नेता प्रमोद यादव की दिनदहाड़े बीते 7 मार्च गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, भाजपा नेता की हत्या के बाद जौनपुर के पुलिस का सिस्टम पर कई सवाल खड़े हो रहे थे जौनपुर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने में जौनपुर की पुलिस नाकाम साबित हो रही थी जिसको लेकर जौनपुर के पुलिस कप्तान अजय पाल शर्मा ने रविवार की बीती रात कई थाना प्रभारी को किया तबादला दो थाना प्रभारी का किया लाइन हाजिर।
प्रमोद हत्याकांड के बाद सिकरारा के थाना अध्यक्ष राजा राम द्विवेदी को लापरवाही बरतने पर हटा दिया गया उनकी जगह तेज-तर्रार सब इंस्पेक्टर यजुवेंद्र सिंह को सिकरारा का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है
नेवढिया के थाना अध्यक्ष अश्वनी दुबे के हटाकर उनके जगह लाइन बाजार से उप निरीक्षक प्रशांत पांडेय को लाया गया है केराकत कोतवाली की कमान निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह संभालेंगे।

भाजपा नेता प्रमोद यादव कि हत्या के बाद जौनपुर पुलिस की किरकिरी हो रही थी,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई भाजपा नेताओं ने प्रमोद यादव के परिवार से मुलाकात की थी, तभी से सवाल उठने लगा था कि थाना अध्यक्ष सिकरारा के राजाराम द्विवेदी पर गाज गिर सकती है। जिस पर आज मोहर लग गई सिकरारा के थाना अध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।