ट्रक और कार की टक्कर में पिता-पुत्र सहित 6 लोगों की मौत हो गई है, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ट्रक और कार की टक्कर में पिता-पुत्र सहित 6 लोगों की मौत हो गई है, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



जौनपुर।


जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर बड़ा हादसा हुआ है। ट्रक और कार की टक्कर में पिता-पुत्र सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल जौनपुर में कराया जा रहा है। हादसा, जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहा के पास शनिवार की रात करीब ढाई बजे हुआ। शनिवार की रात करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से कार सवार लोगों को निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मरने वाले के नाम 1- अनीश शर्मा (35) पुत्र गजाधर शर्मा, 2- गजाधर शर्मा (60) पुत्र लक्ष्मण शर्मा, 3- जवाहर शर्मा (55) पुत्र राम प्रताप, 4- गौतम शर्मा (18) पुत्र जवाहर शर्मा, 5- सोनम (32) पत्नी बजरंग शर्मा, 6- रिंकू देवी (33) पत्नी पवन शर्मा मृतक बिहार के स्टेशन रोड स्थित के निवासी बताए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।