भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने संजय को दी श्रद्धांजलि,
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने संजय को दी श्रद्धांजलि,
आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना।
जौनपुर।
लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह बुधवार को मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के ऊँचनी कला गाँव मे संजय सिंह के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली स्थित ऊंचनी कला गांव में 4 मार्च को पुरानी जमीनी विवाद को लेकर की देर शाम को संजय सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जिसमे प्रधानपति व उनका पुत्र गिरफ्तार कर लिए गए है। शेष की गिरफ्तारी व कार्यवाही के लिए पुलिस कार्यवाही कर रही है इसके लिए भीउन्होंने पुलिस से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।परिवार को सरकार के तरफ से आर्थिक सहायता दिलाने की भी बात कही। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,रत्नाकर सिंह,अजीत सिंह,धनंजय सिंह चैयरमैन ,राजेश मौर्य ,मनोज ओझा आदि लोग रहे।



Comments
Post a Comment