सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन।

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन।


जौनपुर।


अशर्फी देवी बालिका विद्यालय मडियाहू तथा बलरामपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय शीतल गंज अहिरौली में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के समापन के दिन मां वीणावादिनी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम‌ प्रस्तुत किया तथा विभिन्न प्रकार के रंगोली बनाएं। प्राचार्य  प्रोफेसर एस के पाठक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय योजना के माध्यम से सामाजिक समरसता का अनुभव होता है, हमें डॉ भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी ,स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों  के आदर्शों से शिक्षा लेनी चाहिए। इन महापुरुषों के आदर्श को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रमअधिकारी डॉक्टर दुर्गेश्वरी पांडेय ने कहा कि हम शिक्षा के माध्यम से जाति- पात उच्च नीच का भेदभाव जैसे कुर्तियां से बच सकते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काशी प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि हमें सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करना चाहिए। डॉक्टर देवेंद्र  उपाध्याय ने कहां की हमें सामाजिक अच्छाइयों को ग्रहण कर बुराइयों का परित्याग करना चाहिए। डॉक्टर दया सिंधु ने कहा कि हमें सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाना चाहिए। अंत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनील कुमार मौर्य ने शिविर में आए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा शिविर के सात दिनों की उपलब्धियां को बताते हुए कहा कि हमें शिविर के माध्यम से इन्हें सात दिनों में जो अच्छी बातें सीखने को मिली है उसे हम अपने व्यवहारिक जीवन में उतारने का प्रयास करें तभी शिविर के उद्देश्यों की पूर्ति होगी। तत्पश्चात शिविर के समापन की घोषणा की गई।


Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।