गौ तस्करी मे वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
गौ तस्करी मे वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जौनपुर।
अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं ओम नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे कि मुखबिर खास सूचना मिलने पर कोतवाली क्षेत्र के बहरैया मोड़ के पास से गौ तस्करी के मामले में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 292/2021 धारा- 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में काफी दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त करीम नट पुत्र बिट्टू निवासी ग्राम नटाल बस्ती कुतुबपुर थाना मडियाहू बताया जाता है। गिरफ्तारी के दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अदद देसी तमंचा व 315 बोर का जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 345/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

Comments
Post a Comment