पीजी कॉलेज एनएसएस के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान,की साफ सफाई।

 पीजी कॉलेज एनएसएस  के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान,की साफ सफाई। 



जौनपुर। 


मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के एन एस एस के छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक व खेल कार्यक्रम के अधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान के तहत  मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन से लेकर मड़ियाहूं कस्बा व गलियों में साफ सफाई किया तथा प्रत्येक स्वयंसेवक ने लगभग डेढ़ किलोग्राम  सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया एवं उसका निस्तारण किया। इस अभियान के माध्यम से समाज में यह संदेश दिया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता एवं आसपास साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम सभी भारतवासी मिलकर इस अभियान में सहयोग दें। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनील कुमार मौर्य ने स्वच्छता का संदेश देते हुए बच्चों को बताया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ परिवेश बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।