बदलापुर विधायक ने व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन किया।

बदलापुर विधायक ने व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन किया।



बदलापुर (जौनपुर)

दिलशाद अहमद

नगर पंचायत स्थित सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर  में विधायक निधि से निर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रबंधक एडवोकेट विनोद कुमार सिंह एंव प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह द्वारा कालेज के मुख्य द्वार पर माननीय विधायक को बुके देकर स्वागत किया गया।महाविद्यालय में नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का  विधायक चन्द्र मिश्रा ने उद्घाटन किया।आयोजित समारोह  के मुख्य अतिथि विधायक  रमेश चंद्र मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथिगण को स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्रम भेंट कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।  अध्यक्षता प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष  शिव शंकर सिंह 'ओम' ने किया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह प्रबंधक सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक  रमेश चंद्र मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर की आन बान और शान है। मैं क्षेत्र के  विकास हेतु एवं शैक्षणिक संस्थानों के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहता हूं। उन्होंने कहा कि बदलापुर महोत्सव में इस महाविद्यालय  का सदैव विशेष योगदान रहता है। प्राचार्य प्रो.एस.पी. सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित प्रबंध समिति के सदस्यगण,न्यासीगण,अतिथिगण, पत्रकारगण सहित महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का व्यवस्थित संचालन साहित्यकार प्रो.धीरेंद्र कुमार पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर समारोह को शोभायमान किया।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।