इतिहास दिवस संगोष्ठी का आयोजन पी जी कालेज में किया गया।
इतिहास दिवस संगोष्ठी का आयोजन पी जी कालेज में किया गया।
जौनपुर।
मड़ियाहूं स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय इतिहास संकलन समिति, काशी प्रांत के जौनपुर इकाई द्वारा इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता योजना बैठक एवं "राष्ट्रीय चेतना और युवा शक्ति" विषय पर इतिहास दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव संजय ने कहा कि भारत का इतिहास विश्व में सबसे प्राचीन है और हम सब यहीं के मूल निवासी हैं।
भारत के गौरवशाली इतिहास से पूरी दुनिया ने ज्ञान प्राप्त किया और सभ्य हुए। संजय जी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय है गुलामी के प्रतीकों को ध्वस्त करके भारत के गौरवशाली इतिहास को पुनः स्थापित करना होगा। श्री मिश्र ने चिति और प्रवत्ति के अंतर्संबंधों को राष्ट्र निर्माण की अद्भुत कड़ी बताया।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने किया और सभा को अतिथियों से परिचित कराया। डॉ पाठक ने कहा कि यदि वास्कोडिगामा ने भारत की खोज की तो उससे 1800 वर्ष पूर्व सिकंदर कैसे भारत पर आक्रमण करने आया। ये उदाहरण है कि हमारा इतिहास दूषित मन से लिखा गया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लीना तिवारी ,पूर्व विधायिका, मड़ियाहूं ने किया। डॉ लीना तिवारी ने आज के युवाओं से अपनी वास्तविक इतिहास से परिचित होने और प्राप्त ज्ञान का प्रयोग भविष्य के लिए करने की आवश्यकता पर बल दिया।
डॉ. प्रवीण तिवारी, सहायक आचार्य डोभी पी जी कॉलेज ने इतिहास संकलन योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाली इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता की कार्ययोजना से सबको अवगत करायाल
इस अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित निबंध लेखन, काव्यपाठ, एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि एवम प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये गए। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः शिवानी विश्वकर्मा, सूर्यांश त्रिपाठी एवं अंजली पटेल, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः प्रियंका पाण्डेय, अर्पिता तिवारी एवं शिवानी पटेल, तथा काव्य-पाठ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः अमीषा गौतम, पूर्णिमा पाण्डेय एवं मौसम रहे I इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ आंजनेय पांडेय, डॉ अजय वर्मा, डॉ सुमन सिंह, दो विवेक कुमार मिश्र, डॉ अमिताभ कुमार, डॉ विवेक सिंह डॉ आशुतोष शर्मा सहित सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र छत्राएँ उपस्थित रहे।बड़ी संख्या में क्षेत्र के बुद्धिजीवी, एवं समाजसेवी भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे।आभार ज्ञापन तिलकधारी महाविद्यालय की प्रो. शशि सिंह ने किया।मंच संचालन डॉ विजय कुमार जायसवाल, महासचिव, युवा इतिहासकार परिषद, काशी प्रांत ने किया।

Comments
Post a Comment