करोड़ों वेसकिमती जमीन पर भू माफिया कर रहे थे कब्जा।
करोड़ों वेसकिमती जमीन पर भू माफिया कर रहे थे कब्जा।
नगर पंचायत के हस्तक्षेप से रुका निर्माण कार्य।
जौनपुर।
जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले में नगर पंचायत के मवेशी खाने की जमीन को भूमाफियाओं द्वारा स्थानिक प्रशासन के सहयोग से जबरदस्ती हड़पने का मामला गरमा गया है। दो पक्षों के बीच उपरोक्त जमीन को लेकर एक पक्ष जहां निर्माण करने के लिए डटा है वही दूसरा पक्ष अपनी बैनामा बताकर रोकने के लिए खड़ा हुआ है। तीसरा पक्ष नगर पंचायत अपनी जमीन बताते हुए जिलाधिकारी से पहल करते हुए अवैध रूप से हो रहे निर्माण को रुकवा दिया है। लेकिन निर्माण कर्ता मौके पर निर्माण करने के लिए अड़े हुए हैं। जिससे मौके पर कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
दिलावरपुर मोहल्ले में स्थित सार्वजनिक शौचालय के सामने काफी करोड़ों की वेशकीमती जमीन खाली पड़ी हुई थी। अभी नगर पंचायत उस पर निर्माण के लिए सोच ही रहा था की छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को एक पक्ष ईटा, बालू, गिट्टी गिराकर अचानक निर्माण करना शुरू कर दिया। करोड़ों की वेशकीमती जमीन सार्वजनिक शौचालय के ठीक सामने निर्माण होने से नगर में हलचल मच गया। धीरे-धीरे यह बात पूरे नगर में फैलते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार को पता चला तो अधिशासी अधिकारी ने मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस और उप जिलाधिकारी मडियाहूं को अवैध निर्माण करने की जानकारी दिया। इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका और देखते ही देखते गेट लगाकर निर्माण कर्ता ने 3 फुट दीवाल सार्वजनिक शौचालय के सामने खड़ी कर दिया। जबकि नगर पंचायत का दावा है कि उपरोक्त जमीन बंजर खाते की जमीन है जिसे नगर पंचायत मवेशीखाना के लिए सदियों से इस्तेमाल कर रहा था। इसकी पैमाइश के लिए भी लेखपाल कानूनगो से कहा गया था उन्होंने समय मांगा था। लेकिन कुछ भू-माफियाओं ने इसे विवादित बना दिया है।
पक्ष नं-1 का बयान सार्वजनिक शौचालय के सामने निर्माण कर रहे मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर निवासी बैजनाथ प्रजापति दावा कर रहे हैं कि उपरोक्त भूमि जुम्मन 8 की आराजी खाता 993/5 की जमीन है। उपरोक्त जमीन को हमने पट्टा कराया है और उप जिलाधिकारी मडियाहूं द्वारा जमीन विवादित होने के कारण हमें सुपुर्द किया गया है। लेकिन बताया कि निर्माण के लिए कोई आदेश नहीं है। जानकारी के बावजूद बैजनाथ प्रजापति जबरदस्ती रविवार का दिन होने के कारण अवैध निर्माण कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
पक्ष-2. मडियाहू कस्बे के सदर गंज निवासी नवल किशोर ने बताया कि निर्माण हो रहे जमीन जुम्मन-9 खाते की है जिसका आराजी नंबर 893/7 है और उपरोक्त जमीन को हमने 1971 में रजिस्ट्री बैनामा कराया था लेकिन प्रथम पक्ष बैजनाथ प्रजापति जबरदस्ती निर्माण कर जमीन की नवईयत को बदलने का कार्य कर रहे हैं। इस बाबत आज भी कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। बैजनाथ प्रजापति भू-माफिया हैं और 3 फीट तक
स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जबरदस्ती निर्माण कर लिया हैं।
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ ने शासन प्रशासन को आगाह किया है कि अगर सरकारी जमीन की नवईयत बदलकर कोई भी व्यक्ति जबरदस्ती निर्माण कर रहा है और गलती से अधिकारियों द्वारा आदेश कर दिया गया है तो उसकी पुन: पैमाइश कर सरकारी जमीन को सरकार के हवाले रहने दिया जाए। लेकिन मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र में उनके आदेशों की सीधे-सीधे धज्जियां उड़ाई जा रही है।जिसके कारण भू-माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
इस संबंध में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि किसी भी कीमत पर नगर पंचायत की जमीन को भू माफियाओं द्वारा कब्जे में लेने नहीं दिया जाएगा अगर निर्माण नहीं रुकता है तो मुकदमा दर्ज करने के साथ ही इसकी शिकायत हम मुख्यमंत्री तक करेंगे।




Comments
Post a Comment