10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।
10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।
मड़ियाहूं जौनपुर।
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान बीते 30 मार्च को मडियाहू प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम नगर के गौशाला तिराहे पर सघन चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर की सूचना पर रानीपुर तिराहे के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसकी जामा तलाशी ली गई तो उसके पास एक जरकिन में 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई पूछने पर उसने अपना नाम मनीष शिल्पकार पुत्र पप्पू शिल्पकार निवासी खैरूद्दीन गंज थाना मडियाहू बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।
Comments
Post a Comment