ऑपरेशन करके एक जीवित फॉरेन बॉडी ( ज़ोक) को इंसान के नाक से सफलतापूर्वक निकाला गया ।

ऑपरेशन करके एक जीवित फॉरेन बॉडी ( ज़ोक) को इंसान के नाक से सफलतापूर्वक निकाला गया ।


प्रयागराज।

सोमवार को एक मरीज़ जिसका नाम सिशील… है  के नाक का दूरबीन विधि के द्वारा ऑपरेशन करके एक जीवित फॉरेन बॉडी ( ज़ोक) को सफलतापूर्वक निकाला गया । मरीज़ को एक नाक से कई दिनों से रक्त बह रहा था और नाक के अंदर अजीब सी हलचल भी महसूस हो रही थी उसको नाज़रेथ  हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में ले जा कर जब देखा गया तो एक ज़िंदा ज़ोक उसके बायें नाक में अंदर काफ़ी गहराई में नाक के अंदर के टर्बिनेट के पीछे छिपा हुआ था और धीरे धीरे वहाँ से रक्त को चूस रहा था । 


उसको हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग के सर्जन डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा ने  दूरबीन विधि के द्वारा बिना आस पास के नार्मल स्ट्रक्चर को नुक़सान पहुँचाये सुगमता से निकाल दिया । शुक्र इस बात का रहा कि वो जोक नाक के रास्ते दिमाग़ या आँख में नहीं गया।इस अवसर पर ऑपरेशन थिएटर में बेहोशी के डॉक्टर एस बी सिंह , सिस्टर अन , सिस्टर शिनू डॉक्टर अनिर्विना आदि उपस्थित रहे । 
मरीज़ उत्तराखण्ड के एक वॉटरफॉल के रुके हुए पानी में २ हफ़्ते पहले नहाया था ,तालाब में या पोखरें में नहाने वाले लोगो में शरीर के बाहरी हिस्सो में जोक चिपकी हुई तो देखने में मिल जाती है लेकिन नाक के अंदर जोक का मिलना एक अदभुत और रेयर घटना है ।


Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।