धनराशि का सदुपयोग एक टाइम लाइन बनाकर करें : जिलाधिकारी

धनराशि का सदुपयोग एक टाइम लाइन बनाकर करें : जिलाधिकारी 



 जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय से सम्बन्धित बैठक हुई जिसमें जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों से सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, एमआरएफ सेंटर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, क्षमता संवर्धन एवं स्वच्छता कार्यक्रम से संबंधित प्रचार-प्रसार को लेकर आवंटित बजट में कुल कितनी धनराशि का प्रयोग हुआ है एवं वित्तीय वर्ष में अभी कितनी धनराशि का प्रयोग होना है, के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। कई नगर पंचायतों में क्षमता संवर्धन एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आवंटित धनराशि का प्रयोग अभी भी नहीं होना पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि क्षमता संवर्धन की धनराशि का सदुपयोग एक टाइम लाइन बनाकर करें एवं मशीनरी के क्रय के लिए टेंडर जारी कराये। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।