गरीब विधवा की शादी कराकर समाज को एक नया संदेश दिया महिला थाना ने।
गरीब विधवा की शादी कराकर समाज को एक नया संदेश दिया महिला थाना ने।
जौनपुर - जहा समाज में आज लोग रिश्तों को कोई महत्व नही देते , ऐसे में समाज की बहुत सी कुरीतियां भी सामने आने लगती हैं, उन्ही कुरुतिओ में से एक कुरीति है विधवा का विवाह न करना ,आज इसी कुरीति और समाज के लिए एक नयी पहल पर महिला थाना जौनपुर मे महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में एक विधवा महिला सविता आदिवासी पंराउगंज जो दो बच्चों की माँ है और विधवा है, उसकी शादी आपसी सहमति से आज पवन आदिवासी छत्तरपुर आजमगढ़ के साथ हिंदू रीति रिवाज से सादगी के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ,प्रतिष्ठित लोग और महिला थाना के सभी हमराहीयो एवम स्टॉप के बीच सम्पन्न हुई, शादी के मौके पर थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने मन्त्रोंच्चारण किया अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिँह ने दूल्हा दुल्हन की गाँठ जोड़ा, वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने आशीर्वाद दिया, महिला कांस्टेबल श्रध्दा सिंह ने दुल्हन का श्रृंगार किया l समाजसेवी राखी सिंह ने सबका मुह मीठा कराया मिठाई खिला कर, उर्वशी सिँह ने कहा कि आज महिला थाना मे रोज पति पत्नी के झगड़े का केस आता है,ऐसे में समाज के लिए एक नज़ीर के रूप में महिला थाना की थानाध्यक्ष सरोज सिंह ने पेश किया, उनका कहना है कि समाज के ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे छोटी छोटी कुरीतियां दूर हो जाएंगी! शादी में लड़के ल़डकी के तरफ़ से उसके परिवार के सभी रिश्तेदार के साथ एस आई राजा राम रंजन, महिला कांस्टेबल पूजा, ममता, दीपा सिंह, आरती, रेखा ,रुचि सिंह के साथ कई लोग उपस्थित रहे!
Comments
Post a Comment